पाकिस्तान के सलमान आगा की फिर फजीहत, क्रिकेट रूल बनाने वाली संस्था ने रन आउट विवाद पर सुना डाला

पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे में सलमान आगा के विवादित रनआउट पर MCC ने साफ किया कि फैसला नियमों के मुताबिक था। संस्था के मुताबिक आगा क्रीज से बाहर थे और गेंद खेल में थी, इसलिए उन्हें आउट देना सही था। साथ ही बल्लेबाज को बिना अनुमति गेंद उठाने की कोशिश न करने की भी सलाह दी गई.

Advertisement
पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान आगा के रन आउट विवाद पर अब क्रिकेट रूल बनाने वाली संस्था ने सुनाया फैसला (Photo: ITG) पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान आगा के रन आउट विवाद पर अब क्रिकेट रूल बनाने वाली संस्था ने सुनाया फैसला (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:25 PM IST

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हाल ही में खेले गए दूसरे वनडे में हुए विवादित रनआउट पर अब बड़ा बयान सामने आया है। क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था Marylebone Cricket Club (एमसीसी) ने साफ कहा है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा का आउट होना पूरी तरह नियमों के मुताबिक था. यह घटना शेर-ए-बांग्ला (मीरपुर) में खेले गए पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच के दौरान हुई थी.

Advertisement

कैसे हुआ पूरा विवाद

पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे. गेंद खेलने के बाद मिराज ने अपने फॉलो-थ्रू में पैर से गेंद रोक दी और इसी दौरान उनकी टक्कर सलमान आगा से हो गई। उस समय आगा क्रीज से बाहर थे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान आगा के रन आउट का बना मजाक... रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट VIRAL


आगा ने क्रीज में वापस जाने की बजाय झुककर गेंद उठाने की कोशिश की। तभी मिराज ने तेजी दिखाते हुए गेंद उठाई और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर स्टंप पर मार दी.

मैदान पर अपील हुई और मामला थर्ड अंपायर के पास गया, जहां टीवी अंपायर ने आगा को रनआउट करार दे दिया, क्योंकि गेंद अभी भी खेल में थी और वह क्रीज के अंदर नहीं पहुंचे थे.

Advertisement

अब MCC ने क्या कहा

एमसीसी ने अपने बयान में कहा कि नियमों के मुताबिक यह फैसला बिल्कुल सही था. संस्था ने कहा कि बल्लेबाज जब क्रीज से बाहर था और गेंद खेल में थी, उसी दौरान स्टंप टूटे, इसलिए उसे आउट देना ही सही फैसला था. एमसीसी ने यह भी साफ किया कि बल्लेबाज को बिना फील्डिंग टीम की अनुमति के गेंद उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर आगा ऐसा करते तो उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत भी आउट दिया जा सकता था.

यह भी पढ़ें: सलमान आगा के रन आउट पर इतना हंगामा क्यों? 78 साल में ये 4 विवाद समझा देंगे नियम और खेल भावना की पूरी कहानी

‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ पर भी चर्चा

मैच के बाद सलमान आगा ने कहा था कि अगर वह मिराज की जगह होते तो शायद ऐसा रनआउट नहीं करते, क्योंकि यह स्पिरिट ऑफ क्रिकेट के खिलाफ होता. इस पर एमसीसी ने कहा कि अपील वापस लेना या न लेना पूरी तरह फील्डिंग टीम के हाथ में होता है. अगर चाहें तो कप्तान मिराज अपील वापस ले सकते थे, लेकिन नियमों के हिसाब से आगा आउट थे.

गुस्से में फेंक दिए ग्लव्स और हेलमेट

आउट होने के बाद सलमान आगा काफी नाराज नजर आए थे। उन्होंने गुस्से में अपने ग्लव्स और हेलमेट फेंक दिए थे. इसके बाद मैच रेफरी नीयामुर राशिद ने उन पर कार्रवाई की. उन्हें आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के तहत लेवल-1 का दोषी पाया गया और क्रिकेट उपकरण के दुरुपयोग के लिए उन्हें फटकार लगाई गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement