पाकिस्तान सेफ नहीं, कहकर न्यूजीलैंड ने क्रिकेट सीरीज खेलने से किया इनकार

पीसीबी ने कीवी बोर्ड से टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरान करने की दरख्वास्त की थी, जिसे एनजेडसी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मना कर दिया.

Advertisement
पाकिस्तान की टीम पाकिस्तान की टीम

विश्व मोहन मिश्र

  • वेलिंगटन,
  • 01 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 15 साल बाद पाकिस्तान का दौरा बहाल करने के अनुरोध को सुरक्षा कारणों से खारिज कर दिया. न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ अक्टूबर में टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज संयुक्त अरब अमीरात में खेलेगी. पाकिस्तान ने उससे पूछा था कि क्या ये सीरीज पाकिस्तान में खेली जा सकती हैं.

न्यूजीलैंड क्रिकेट के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा, 'हमने यह तय किया है कि इस समय हालात दौरे के अनुकूल नहीं है.’

Advertisement

उन्होंने कहा,‘आखिर में हमें सुरक्षा सलाह पर अमल करना होता है और उस सुरक्षा रिपोर्ट को मानना होता है, जो हमें मिली है.’

बार्कले ने कहा,‘इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान निराश है. न्यूजीलैंड जैसी टीम का दौरान देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली की दिशा में बड़ा कदम होता. लेकिन वो अच्छे लोग हैं. मुझे लगता है कि वो हमारे फैसले को खुले दिल से स्वीकार करेंगे.’

श्रीलंकाई टीम पर पाकिस्तान में 2009 में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में कई टीमों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला था. मई 2015 में आखिरकार जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान का दौरा किया, लेकिन इस सीरीज के दौरान भी गद्दाफी स्टेडियम में एक छोटा से ब्लास्ट हो गया था.

पाकिस्तान ने क्रिकेट बहाली की फिर कोशिश की और फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में वर्ल्ड इलेवन ने पाकिस्तान का दौरा किया, इसी साल अप्रैल में वेस्टइंडीज टीम भी पाकिस्तान के दौर पर तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने आई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »