कीवी क्रिकेटर निकोल्स का ऐलान- वर्ल्ड कप फाइनल में पहनी जर्सी को करेंगे दान

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने क्रिकेट विश्व कप (2019) के फाइनल में पहनी जर्सी को कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुए परिवारों की मदद के लिए दान देने का फैसला किया है.

Advertisement
हेनरी निकल्स ने वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में अर्धशतक जड़ा था. (Getty) हेनरी निकल्स ने वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में अर्धशतक जड़ा था. (Getty)

aajtak.in

  • वेलिंग्टन,
  • 02 मई 2020,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने क्रिकेट विश्व कप (2019) के फाइनल में पहनी जर्सी को कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुए परिवारों की मदद के लिए दान देने का फैसला किया है. निकोल्स इस जर्सी को यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) न्यूजीलैंड को दान करेंगे.

यूनिसेफ ने ट्वीट किया, ‘न्यूजीलैंड के क्रिकेटर हेनरी निकोल्स ने 2019 क्रिकेट विश्व कप में इस्तेमाल की गई जर्सी को दान देने का फैसला किया है जिस पर पूरी टीम के हस्ताक्षर होंगे. न्यूजीलैंड में परिवारों को खाना खिलाने वाले एक भाग्यशाली विजेता को इसे दिया जाएगा. अगर आप भी इसे हासिल करना चाहते है, तो दान करिए.’

Advertisement

28 साल के निकोल्स ने काले रंग की इस जर्सी का इस्तेमाल इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खले गये फाइनल में किया था. इस रोमांचक मुकाबले में हालांकि किस्मत ने न्यूजीलैंड का साथ नहीं दिया. मैंच टाई होने के बाद सुपर ओवर का सहारा लिया गया. सुपर ओवर भी टाई रहा. जिसे बाद अधिक बाउंड्री संख्या के आधार पर इंग्लैंड चैम्पियन बना.

ये भी पढ़ें ...

फाइनल में 55 रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज निकोल्स ने कहा, ‘लॉकडाउन शुरू होने के बाद से न्यूजीलैंड में खाने के पार्सल की मांग में तीन गुना इजाफा हुआ है. लोगों को दान करने के लिए प्रेरित करने के लिए मैंने अपनी शर्ट दान करने का फैसला किया.’

भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी आईपीएल के एक मैच से जुड़ी चीजों को नीलाम करने का फैसला किया है. इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने विश्व कप फाइनल की जर्सी को नीलाम किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »