कंगारू गेंदबाज की नसीहत- शिकायत बंद कर खेल पर ध्यान दे टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भारतीय टीम से कहा है कि वह ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए सख्त पाबंदियों की शिकायत करना बंद करे और इससे तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़े.

Advertisement
Nathan Lyon Nathan Lyon

aajtak.in

  • मेलबर्न ,
  • 04 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST
  • लियोन ने भारतीय टीम से कहा- शिकायत करना बंद करे
  • खबरें हैं कि भारतीय टीम ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती
  • लियोन ने कहा- हम निश्चित तौर पर ब्रिस्बेन में खेलने वाले हैं

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भारतीय टीम से कहा है कि वह ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए सख्त पाबंदियों की शिकायत करना बंद करे और इससे तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़े. नाथन लियोन ने सोमवार सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं जानता हूं कि दोनों टीमों में से कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तकरीबन छह महीने से बायो बबल में हैं, लेकिन मेरी नजरों में यह एक छोटा बलिदान है कि हम वहां जाएं और जिस खेल को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं वो खेलें और कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान लेकर आएं.'

Advertisement

नाथन लियोन ने कहा, 'मेरी नजरों में, हमें सिर्फ इससे सामंजस्य बिठाना है और आगे बढ़ना है, अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है. हमें इस बात को सुनिश्चित करना है कि हम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलें.' ऐसी खबरें हैं कि भारतीय टीम ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती, क्योंकि वहां Covid-19 के कारण सख्त पाबंदियां हैं, जिसके कारण खिलाड़ियों को सिर्फ होटल और ग्राउंड जाने की इजाजत होगी.

देखें: आजतक LIVE TV

भारतीय टीम का यह रूख तब सामने आया जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भारत के पांच खिलाड़ियों- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, नवदीप सैनी, ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ के खिलाफ एक रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी थी. इन पांचों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया था.

नाथन लियोन ने कहा कि जिन लोगों ने गलती की है उन्हें यह स्वीकार कर इस मामले को पीछे छोड़ आगे की तरफ ध्यान देना चाहिए. ऑफ स्पिनर ने कहा, 'मेरी नजरों में पाबंदियां सही हैं. जैसा मैंने कहा, 'हमें इसे मान कर आगे बढ़ने की जरूरत है. लोग गलतियां करते हैं, हम मानते हैं लेकिन यह इस बात को सुनिश्चित करने की बात है कि हम अच्छे से तैयारी करें और मीडियो जो बातें बना रही है उस पर ध्यान नहीं दें.'

Advertisement

नाथन लियोन ने कहा, 'हमें सिर्फ अपनी मेडिकल टीम की सलाह को मानना चाहिए और यहां क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास शानदार मेडिकल टीम है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो इसे स्वीकार कर आगे बढ़ते हैं और शिकायत करना बंद करते हैं.'

नाथन लियोन से जब पूछा गया अगर चौथा टेस्ट मैच गाबा से कहीं और शिफ्ट होता है तो प्लान बी क्या होगा. ऑफ स्पिनर ने कहा, 'हम निश्चित तौर पर ब्रिस्बेन में खेलने वाले हैं और अपने प्लान-ए पर ही रहेंगे. हमने खिलाड़ियों से कुछ नहीं सुना है. हमें आज सिडनी के लिए रवाना होना है. उम्मीद है कि वहां हमें अच्छा परिणाम मिलेगा. इसके बाद हम ब्रिस्बेन जाएंगे. हम सभी जानते हैं कि हमें गाबा में खेलना कितना पसंद है. हम वहां अपने रिकॉर्ड से वाकिफ हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »