बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 जून (मंगलवार) को ढाका में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में उस समय माहौल गरमा गया जब तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेशन किया.
जोश इंग्लिस के विकेट के बाद नाहिद राणा ने उन्हें अग्रेसिव 'सेंड-ऑफ' दिया, जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच में विवाद हो गया.
नाहिद और इंग्लिस के बीच तकरार ऑस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर में हुई. बांग्लादेशी तेज गेंदबाज ने ओवर की पहली गेंद पर इंग्लिस को विकेट के पीछे लिटन दास के हाथों कैच कराया.
गेंद की रफ्तार 148 किलोमीटर प्रतिघंटे के करीब थी और वह बल्ले का हल्का सा किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में समा गई. इसके बाद जब इंग्लिस पवेलियन की तरफ जा रहे थे, तब नाहिद ने कुछ कहा और जिसके बाद जोश इंग्लिस पलटे और दोनो खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई.
हालांकि, यह विवाद ज्यादा देर तक नहीं चला और बांग्लादेशी खिलाड़ियों और अंपायरों ने स्थिति को संभाल लिया. 23 साल के नाहिद राणा ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया.
Nahid Rana and Josh Inglis have an heated moment!#BANvAUS #ODI #Mirpur #Dhaka #NahidRana #JoshInglispic.twitter.com/FdVr763SQ2
उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने (DLS) नियम के तहत 86 रन से जीत दर्ज की और 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. बांग्लादेश के लिए ये जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने 21 सालों के लंबे इंतजार के बाद कंगारुओं को इस फॉर्मेट में हराया है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को वनडे मुकाबले में रौंद डाला
Nahid Rana Shines! 🇧🇩 4 wickets and still attacking! 🔥 pic.twitter.com/MSvHAtIQmg
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 9, 2026जोश इंग्लिस 19 रन बनाकर नाहिद राणा का शिकार बने. उनके आउट होते ही बांग्लादेशी खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया और नाहिद राणा का आक्रामक जश्न सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
इस जीत के हीरो रहे 4 साल बाद वनडे खेल रहे मोसाद्देक हुसैन. मोसाद्देक हुसैन ने सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन की पारी खेली और 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी अपने नाम किया. सीरीज का अगला मुकाबला 11 जून को ढाका में खेला जाएगा.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क