आखिरी ओवर में पांडे पर गुस्साए धोनी बोले- ओए, उधर क्या देख रहा, इधर देख ले...

धोनी ने पांडे के साथ मिलकर अफ्रीका के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा किया. धोनी ने इस मैच में नाबाद 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे. मनीष पांडे ने भी 66 गेंदों में शानदार 79 रनों की पारी खेली. दोनों ने मिलकर आखिरी वक्त में टीम के लिए 98 रनों की साझेदारी की.

Advertisement
बल्लेबाजी के दौरान एम एस धोनी बल्लेबाजी के दौरान एम एस धोनी

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मनीष पांडे की शानदार बल्लेबाजी के बदौलन भारत ने मेजबान को 189 रनों का लक्ष्य तो दिया लेकिन गेंदबाज टीम को जीत नहीं दिला सके. मैच के दौरान मैदान पर धोनी का अक्रामक अंदाज भी दिखा और उन्होंने जमकर चौके-छक्के लगाए.

Advertisement

मैच के आखिरी ओवर में जब धोनी स्ट्राइक पर थे तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्कोर बोर्ड की ओर देख रहे मनीष पांडे को डांट भी लगा दी थी.  धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.

मनीष पांडे से क्या बोले धोनी -

'ओए,

वहां क्या देख रहा है,

इधर देख ले,

आवाज़ नहीं आएगी,

इशारा देखना'

आपको बता दें कि देखकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था और मैदान पर जोर-जोर से धोनी-धोनी की आवाज गूंज रही थी. ऐसे में धोनी ने अपने साथी खिलाड़ी से कहा कि वो उनके इशारों को समझें क्योंकि शोर की वजह से आवाज वहां तक नहीं पहुंच पाएगी.

धोनी ने पांडे के साथ मिलकर अफ्रीका के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा किया. धोनी ने इस मैच में नाबाद 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे. मनीष पांडे ने भी 66 गेंदों में शानदार 79 रनों की पारी खेली. दोनों ने मिलकर आखिरी वक्त में टीम के लिए 98 रनों की साझेदारी की. लेकिन मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement

विकेट के पीछे से टिप्स

मैदान पर कीपिंग के दौरान धोनी को अक्सर विकेट के पीछे देते सुना जाता है. धोनी बड़ी चालाकी से गेंदबाजों को कुछ न कुछ बोलते रहते हैं ताकि बल्लेबाजों को फंसाया जा सके. लेकिन मैदान पर बल्लेबाजी के दौरान साथ बल्लेबाज को धोनी की ये हिदायत जरूर याद रहने वाली है.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »