'6 नंबर से नीचे नहीं…', IPL से पहले एमएस धोनी को एबी ड‍िव‍िल‍ियर्स की सख्त चेतावनी

IPL 2026 से पहले एबी डिविलियर्स ने महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग पोजीशन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि धोनी को नंबर 6 या उससे ऊपर खेलना चाहिए, वरना टीम में उनकी भूमिका सही नहीं लगती है.

Advertisement
महेंद्र सिंह धोनी की इस IPL में क्या भूम‍िका अहम होगी, यह बड़ा सवाल है (Photo: Getty) महेंद्र सिंह धोनी की इस IPL में क्या भूम‍िका अहम होगी, यह बड़ा सवाल है (Photo: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:19 PM IST

साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी ड‍िव‍िलयर्स ने इंड‍ियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) से पहले एमएस धोनी की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि धोनी को नंबर 6 से नीचे बल्लेबाजी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि 8 या 9 पर आकर उनका प्रभाव कम हो जाता है.

44 साल के धोनी इस IPL सीजन में एक बार फ‍िर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. डिविलियर्स ने ज‍ियोस्टार से बातचीत में कहा कि CSK का ब्रांड सालों में बना है और उसमें धोनी का बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा- जब आप CSK का नाम लेते हैं, तो सबसे पहले धोनी का नाम आता है.

Advertisement

डिविलियर्स ने पिछले कुछ सालों में धोनी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह केवल ब्रांड को मजबूत रखने तक सीमित लगती है. उन्होंने कहा- अगर वो 8 या 9 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और कप्तानी भी नहीं कर रहे, तो ऐसा लगता है कि वो गलत कारणों से टीम में हैं.

उन्होंने आगे कहा कि धोनी में अब भी मैच फिनिश करने की क्षमता है, लेकिन इसके लिए उन्हें ऊपर आकर खेलना होगा. साउथ अफ्रीकी द‍िग्गज ने कहा-अगर धोनी खेलते हैं, तो उन्हें खुद पर दबाव डालना होगा और बड़े मौकों पर जिम्मेदारी लेनी होगी. 

इस बीच CSK ने IPL 2026 ऑक्शन से पहले संजू सैमसन को टीम में शामिल कर बड़ा कदम उठाया है. डिविलियर्स ने सैमसन को भविष्य का लीडर बताते हुए कहा कि वह टीम को नई दिशा दे सकते हैं.

Advertisement

वहीं भारतीय स्पिन दिग्गज अन‍िल कुंबले ने भी CSK के इस फैसले का सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने की परंपरा रही है. सुनील गावस्कर से लेकर सच‍िन तेंदुलकर, फिर व‍िराट और धोनी तक.

कुंबले ने कहा कि सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में भारत को वर्ल्ड कप जिताने में भी अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने यह भी कहा कि सैमसन CSK के फैन्स से कनेक्ट कर पाएंगे, क्योंकि वह केरल से हैं और तमिल भी बोलते हैं.

उन्होंने सैमसन को अनौपचारिक उप-कप्तान की भूमिका के लिए भी सही बताया. वह लंबे समय तक राजस्थान की कप्तानी कर चुके हैं, इसलिए लीडरशिप उनके लिए नई नहीं है. 

क्या संजू सैमसन होंगे CSK के व‍िकेटकीपर?
पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ ने CSK की कप्तानी की थी. कुंबले ने कहा कि टीम को नए कप्तान की पहचान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, क्योंकि चोट या अन्य कारणों से बीच सीजन में बदलाव होते रहे हैं. उन्होंने संकेत दिए कि अगर जरूरत पड़ी तो सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं और भविष्य में कप्तानी की भूमिका में भी आ सकते हैं.

कुंबले ने अंत में कहा- धोनी की विरासत हमेशा रहेगी, लेकिन किसी भी टीम को आगे बढ़ना होता है. CSK के लिए भी यही सही समय है कि वह भविष्य की ओर देखें.

Advertisement

यानी कुल म‍िलाकर एक बात तो साफ है कि धोनी को अपना जलवा द‍िखाना है तो उनको ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए आना ही होगा, 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement