धोनी बिहार-झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, भरा 12.17 करोड़ रुपये टैक्स

धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है, जो बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा है.

Advertisement
विराट-धोनी (getty) विराट-धोनी (getty)

विश्व मोहन मिश्र

  • रांची,
  • 24 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. इस बार उन्होंने क्रिकेट के मैदान से बाहर रिकॉर्ड बनाया है. धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है, जो बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा है.

धोनी पिछले कई वर्षों से झारखंड में सबसे अधिक आयकर देने वाले व्यक्ति हैं. 2016-17 में उन्‍होंने 10.93 करोड़ रुपए टैक्‍स के रूप में जमा किया था. धोनी 2013-14 में भी इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स थे.

Advertisement

झारखंड के मुख्‍य आयकर आयुक्त वी. महालिंगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिहार-झारखंड क्षेत्र से व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे ज्यादा टैक्स महेंद्र सिंह धोनी ने भरा है, जबकि कॉरपोरेट में सीसीएल ने सर्वाधिक 1500 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में दिया है. इस अवसर पर संयुक्त आयकर आयुक्त निशा उरांव सिंहमार सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद थे.

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके 37 साल के धोनी अब सीमित ओवरों वाले मैचों में ही भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. हाल ही में उन्होंने वनडे करियर में 10,000 रन पूरे किए हैं. ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं. इंग्लैंड दौरे में हालांकि उनकी धीमी बल्लेबाजी आलोचकों के निशाने पर रही.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »