दिग्गज क्रिकेटर के परिवार के साथ बदसलूकी? कुमार संगकारा ने एयरलाइन कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने रायनएयर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल डबलिन में हुए कथित घटनाक्रम पर एयरलाइन कंपनी की प्रतिक्रिया का इंतजार है. एयरलाइन कंपनी की ओर से जवाब आने के बाद ही मामले के दूसरे पक्ष की जानकारी सामने आ सकेगी.

Advertisement
राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच हैं कुमा्र संगकारा, शानदार रहा करियर. (Photo: PTI) राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच हैं कुमा्र संगकारा, शानदार रहा करियर. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • डबलिन,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने आयरलैंड की राजधानी डबलिन में एयरलाइन कर्मचारियों पर अपने परिवार के साथ भेदभाव करने और धमकी देने का आरोप लगाया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के हेड कोच संगकारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना अनुभव साझा करते हुए इसे हैरान करने वाला बताया.

कुमार संगकारा ने X पर लिखा कि डबलिन में रायनएयर के गेट कर्मचारियों के साथ उनका और उनके परिवार का अनुभव चौंकाने वाला रहा. उन्होंने पूछा कि क्या अन्य लोगों को भी एयरलाइन के कर्मचारियों के हाथों इस तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ा है. संगकारा ने इसे डबलिन में अपना पहला अप्रिय अनुभव बताया. संगकारा के मुताबिक कर्मचारियों का बात करने का तरीका सही नहीं था और उनका व्यवहार भी धमकी भरा था.

Advertisement

कुममार संगकारा की पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी. श्रीलंका के संजीव वीरवारन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विदेशों में रहने और यात्रा करने के दौरान उन्हें भी कई बार भेदभाव का सामना करना पड़ा है. इस पर संगकारा ने जवाब दिया कि इस तरह की घटना का सामना करना काफी परेशान करने वाला होता है.

कुमार संगकारा के आरोपों पर रायनएयर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. यह स्पष्ट नहीं है कि एयरलाइन इस मामले की जांच कर रही है या नहीं. फिलहाल संगकारा की ओर से साझा किए गए अनुभव के आधार पर ही मामला सार्वजनिक चर्चा में है. रायनएयर आयरलैंड की कम लागत वाली प्रमुख एयरलाइनों में से एक है, जिसका मुख्यालय डबलिन काउंटी के स्वॉर्ड्स में है. इस घटना ने आयरलैंड में एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और विदेशियों के प्रति पूर्वाग्रह से जुड़ी चिंताओं को भी फिर चर्चा में ला दिया है.

Advertisement

शानदार रहा संगकारा का करियर
कुमार संगकारा श्रीलंका के सबसे सफल क्रिकेटरों में शामिल रहे हैं. उन्होंने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में कई उपलब्धियां हासिल कीं. संगकारा ने 594 इंटरनेशनल मैचों में 28016 रन बनाए, जिसमें 63 शतक और 153 अर्धशतक शामिल रहे.

क्रिकेट से संन्यास के बाद भी कुमार संगकारा खेल से जुड़े रहे हैं. वह राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनके कार्यकाल में टीम ने लंबे इंतजार के बाद आईपीएल फाइनल में जगह बनाई थी, हालांकि उसे गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स क्वालिफायर-2 में हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »