श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में नहीं खेलेंगे चोटिल बेयरस्टो

बेयरस्टो को शुक्रवार को अभ्यास के तहत फुटबॉल खेलने के दौरान टखने में चोट लगी थी. ऐसे में चौथे वनडे मैच में उनके स्थान पर एलेक्स हेल्स को टीम में शामिल किया गया था.

Advertisement
Jonny Bairstow (फोटो - Twitter) Jonny Bairstow (फोटो - Twitter)

तरुण वर्मा

  • कोलंबो,
  • 22 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के आखिरी बचे मैच में चोटिल जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड के साथ मैदान पर नहीं उतर पाएंगे. इस चोट के कारण बेयरस्टो के श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच और टेस्ट सीरीज में खेलने पर भी संशय खड़ा हो गया है.

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शनिवार को खेले गए चौथे वनडे मैच में बेयरस्टो टीम के साथ नहीं खेल पाए थे. उन्हें शुक्रवार को अभ्यास के तहत फुटबॉल खेलने के दौरान टखने में चोट लगी थी. ऐसे में चौथे वनडे मैच में उनके स्थान पर एलेक्स हेल्स को टीम में शामिल किया गया था.

Advertisement

कोहली का बड़ा बयान- अब क्रिकेट में मेरे पास कुछ साल ही बचे हैं

इंग्लैंड प्रबंधन ने अब घोषणा की है कि बेयरस्टो कोलंबो में खेले जाने वाले आखिरी वनडे मैच और इसके बाद होने वाले एकमात्र टी-20 मैच में टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा, 'हर रोज उनकी चोट पर ध्यान दिया जाएगा और उनके सुधार की जांच की जाएगी. आगामी समय में उनकी चोट से संबंधित जानकारियां भी साझा की जाएगी.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement