'7 दिन आराम के बाद भी बुमराह को बाहर किया... ', गिल-गंभीर पर भड़के रवि शास्त्री

भारतीय टीम मैनेजमेंट द्वारा एजबेस्टन टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को आराम देने के फैसले की पूर्व कोच रवि शास्त्री ने तीखी आलोचना की है. इस टेस्ट से पहले टीम को एक हफ्ते का ब्रेक मिला था, इसके बावजूद बुमराह को आराम देना कई लोगों को चौंकाने वाला लगा. भारत ने इस मैच में कई बदलाव किए, लेकिन बुमराह की गैरमौजूदगी सबसे बड़ा फैसला रही.

Advertisement
शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह. शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

भारतीय टीम मैनेजमेंट द्वारा एजबेस्टन टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को आराम देने के फैसले की पूर्व कोच रवि शास्त्री ने तीखी आलोचना की है. इस टेस्ट से पहले टीम को एक हफ्ते का ब्रेक मिला था, इसके बावजूद बुमराह को आराम देना कई लोगों को चौंकाने वाला लगा. भारत ने इस मैच में कई बदलाव किए, लेकिन बुमराह की गैरमौजूदगी सबसे बड़ा फैसला रही. पहले से यह योजना थी कि बुमराह सिर्फ तीन टेस्ट खेलेंगे और कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि हेडिंग्ले में मिली हार के बावजूद इस योजना में बदलाव नहीं किया जाएगा.

Advertisement

हालांकि रवि शास्त्री इस फैसले से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि यह मानना मुश्किल है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज को इतने अहम टेस्ट मैच में बाहर बैठा दिया गया. उन्होंने कहा, 'अगर आप भारत के हालिया प्रदर्शन को देखें तो यह टेस्ट बहुत अहम हो जाता है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3 हार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 हार, और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट भी हार चुके हैं. ऐसे में जब आपको वापसी करनी है, तो आप अपनी टीम के बेस्ट तेज़ गेंदबाज़ को, जो कि दुनिया का भी बेस्ट है, सात दिन आराम के बाद भी बाहर रखते हैं. यह विश्वास करना कठिन है.'

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, 2nd Test: साई-शार्दुल और बुमराह की प्लेइंग 11 से हुई छुट्टी, इन 3 खिलाड़ियों को मिला मौका

Advertisement

'फैसला खिलाड़ी के हाथ में नहीं होना चाहिए'

शास्त्री ने आगे कहा कि ऐसे फैसले खिलाड़ियों के नहीं बल्कि कप्तान और कोचिंग स्टाफ के होने चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत को तुरंत पलटवार करने की जरूरत है और ऐसे मैच में बुमराह को जरूर खेलना चाहिए था. शास्त्री ने कहा कि टीम को एक हफ्ते का ब्रेक मिला था, फिर भी बुमराह नहीं खेल रहे. यह सीरीज के लिहाज़ से अहम मैच है, तो बुमराह को जरूर खेलना चाहिए था. 

बुमराह की जगह टीम में आकाश दीप को शामिल किया गया है. वहीं साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर की जगह नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला. शास्त्री ने साई सुदर्शन को बाहर किए जाने को लेकर भी टीम पर सवाल उठाए. शास्त्री ने कहा कि मुझे हैरानी हुई कि साई सुदर्शन को ड्रॉप कर दिया गया, जबकि उसने पिछले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था. यह उसके साथ गलत हुआ है. 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने ICC रैकिंग में काटा गदर, पहली बार बना ये कीर्त‍िमान... बुमराह-जडेजा का जलवा कायम

एजबेस्टन टेस्ट के ल‍िए भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

Advertisement

एजबेस्टन में इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक , बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स,  जोश टंग, शोएब बशीर

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »