IPL 2027: आखिर किन खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करेगी आरसीबी? मिनी ऑक्शन से पहले हुआ चौंकाने वाला खुलासा

साल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाने में सफल रही थी. अब आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले आऱसीबी की टीम एक बार फिर चैम्पियन बनने के लिए कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.

Advertisement
आरसीबी किन खिलाड़ियों को करेगी रिलीज? (PHOTO: RCB/ITGD) आरसीबी किन खिलाड़ियों को करेगी रिलीज? (PHOTO: RCB/ITGD)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

आईपीएल 2027 के लिए होने वाली मिनी ऑक्शन से पहले क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और जाने-माने एनालिस्ट आकाश चोपड़ा ने अपने खास शो 'आकाशवाणी' में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की रणनीतियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

डिफेंडिंग चैम्पियन आरसीबी के स्क्वाड का विश्लेषण करते हुए आकाश चोपड़ा ने बताया है कि फ्रेंचाइजी को अपनी विनिंग टीम में ज्यादा बदलाव करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. वह लगभग सभी खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रख सकती है.

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने आरसीबी के खिलाड़ियों की फेहरिस्त पर बात करते हुए एक-एक करके सभी के प्रदर्शन का लेखा-जोखा पेश किया. उन्होंने साफ किया कि फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट ने पिछले मेगा ऑक्शन में इतनी शानदार और संतुलित टीम बनाई है कि मिनी ऑक्शन के दौरान उन्हें सिर खुजाने की कोई जरूरत नहीं है. टीम के पास फिल साल्ट, टिम डेविड, और जॉर्डन कॉक्स जैसे धाकड़ खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं जो किसी भी वक्त मैच का पासा पलट सकते हैं.

आकाश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 2 करोड़ वाले देवदत्त पडिक्कल तो बोनस देकर टीम में रखना चाहिए यानी साफ तौर पर उन्होंने रिटेन करने की वकालत की. 2.6 करोड़ वाले जैकोब बेथेल को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि उन्हें भी टीम में रखना चाहिए. 

वेंकटेश अय्यर पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि 7 करोड़ की रकम अय्यर के लिए थोड़ी ज्यादा लग सकती है. लेकिन वेंकटेश को जब-जब मौका मिला है तब-तब उन्होंने खुद को साबित किया है. वह दो बार चैम्पियन टीमों का हिस्सा रहे हैं, इसलिए उन्हें रिटेन करना समझदारी है.

Advertisement

रोमारियो शेफर्ड को लेकर आकाश थोड़े असमंजस में दिखे. उन्होंने कहा कि 1.5 करोड़ बहुत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन थोड़ा फीका रहा है. अगर फ्रेंचाइजी चाहे तो इन्हें रिलीज भी कर सकती है, मामला 50-50 है. विकेटकीपिंग और निचले क्रम की तूफानी बल्लेबाजी को देखते हुए जितेश शर्मा को टीम में बनाए रखना चाहिए. 

पिछले साल अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रसिक सलाम डार ने अपनी गेंदबाजी से गदर मचाया था. आरसीबी को चैम्पियन बनाने में डार का बड़ा हाथ था, इसलिए इन्हें हर हाल में रिटेन किया जाना चाहिए. इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने सुयश शर्मा को भी टीम में रखने की वकालत की है.  
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »