'शादी कब कर रहे?' शुभमन गिल से कमेंटेटर ने लाइव मैच में पूछा सवाल, चौंक गए गुजरात टाइटन्स के कप्तान, VIDEO

डैनी मॉरिसन ने पहली बार शुभमन गिल से इस तरह का सवाल नहीं पूछा है. इससे पहले भी एक आईपीएल मैच के दौरान उन्होंने इसी तरह का सवाल किया था, जिससे शुभमन गिल को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था.

Advertisement
डैनी मॉरिसन के सवाल से असहज हो गए शुभमन गिल (Photo: PTI) डैनी मॉरिसन के सवाल से असहज हो गए शुभमन गिल (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अहदाबाद,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:09 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 मई (रविवार) को हुआ. इस मुकाबले के दौरान गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल एक मौके पर अजीब स्थिति में नजर आए.

दरअसल, टॉस के समय शुभमन गिल से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछ लिया गया. टॉस जीतने के बाद शुभमन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन तभी कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने अचानक उनसे शादी को लेकर सवाल कर दिया. मॉरिसन ने पूछा,  'कोई शादी की खबर है? कुछ ऐसा जो हमें जानना चाहिए?'

Advertisement

इस सवाल से शुभमन गिल थोड़े असहज नजर आए. उन्होंने कुछ सेकंड रुककर संक्षिप्त जवाब दिया, 'नहीं. नहीं. कुछ नहीं.' माहौल को हल्का बनाए रखते हुए मॉरिसन ने तुरंत बातचीत आगे बढ़ा दी, लेकिन यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

यह पहली बार नहीं है जब शुभमन गिल को इस तरह के सवाल का सामना करना पड़ा हो. पिछले सीजन में भी डैनी मॉरिसन ने उनसे टॉस के दौरान इसी तरह का प्रश्न पूछा था, जिससे वह असहज दिखे थे.

गौरतलब है कि शुभमन गिल पहले ही अपने निजी जीवन को लेकर स्पष्ट कर चुके हैं कि वह पिछले तीन वर्षों से सिंगल हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनके बारे में उड़ने वाली कई अफवाहें बेबुनियाद होती हैं. उन्होंने यह भी बताया था कि लगातार यात्रा और व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के कारण किसी रिश्ते को समय देना फिलहाल संभव नहीं है. 

Advertisement

इस घटना के बाद एक बार फिर यह बहस तेज हो गई है कि क्या लाइव मैच के दौरान खिलाड़ियों से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछना उचित है. कई प्रशंसकों ने इसे गैर-जरूरी और असहज कर देने वाला बताया, जबकि कुछ ने इसे हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement