शुभमन या अर्जुन... किसकी टीम को सपोर्ट करेंगी सारा तेंदुलकर? रिएक्शन हुआ VIRAL

आईपीएल 2026 के मुकाबले के लिए लखनऊ पहुंचीं सारा तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा में आ गईं. लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के मैच से पहले एक फैन के सवाल पर उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
लखनऊ-गुजरात के बीच मुकाबला 12 अप्रैल को होना है. (Photo: PTI/Sara Tendulkar Instagram) लखनऊ-गुजरात के बीच मुकाबला 12 अप्रैल को होना है. (Photo: PTI/Sara Tendulkar Instagram)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार (12 अप्रैल) को दो मुकाबले खेले जाने हैं. दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से होगा. वहीं दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टक्कर होनी है.

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होना है. इस मुकाबले के लिए अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर भी लखनऊ पहुंच चुकी हैं. सारा से लखनऊ एयपोर्ट पर एक फैन ने पूछा,  'आप एलएसजी को सपोर्ट कर रही हैं या जीटी को.' इस सवाल पर सारा ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनका रिएक्शन सब कुछ कह गया. वह मुस्कुराईं और हल्का सा शरमा गईं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जिसकी कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कर रहे हैं., हालांकि अर्जुन को मौजूदा सीजन में एक भी मुकाबले में मौका नहीं मिला है. दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स मौजूदा सीजन में भी भाग ले रही है.

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का नाम हमेशा से ही सोशल मीडिया पर जोड़ा जाता रहा है. सोशल मीडिया पर यहां तक दावा किया गया था कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जबकि इस बात की पुष्टि कभी नहीं हुई और महज अफवाह रहीं.  अब जब आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर और शुभमन गिल की टीम्स आमने-सामने आने वाली हैं, तो सारा तेंदुलकर फिर ट्रेंड में आ चुकी हैं.

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 के लिए आयोजित मिनी नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए थे. अर्जुन को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) ने ट्रेड कर दिया था. अर्जुन तेंदुलकर को उनकी बहन सारा तेंदुलकर का सपोर्ट हमेशा मिलता रहा है.

Advertisement

सारा तेंदुलकर आईपीएल के दौरान कई बार अर्जुन को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंच चुकी हैं. सारा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और इंस्ट्राग्राम पर उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं. सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा ने मुंबई और लंदन से अपनी पढ़ाई पूरी की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement