IPL 2026: इंजरी के बाद लुंगी एनगिडी का पहला पोस्ट, खुद बताया कैसी है अब उनकी तबीयत

लुंगी एनगिडी को मैच के दौरान सिर में चोट लगी, लेकिन उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि वह अब ठीक हैं. उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी कमजोर रही और पंजाब ने 265 रन का रिकॉर्ड चेज़ कर मैच जीत लिया.

Advertisement
कैच लपकते वक्त चोटिल हुए थे लुंगी एनगिडी (Photo: ITG) कैच लपकते वक्त चोटिल हुए थे लुंगी एनगिडी (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज ने सिर में चोट लगने के बाद अपनी स्थिति को लेकर अपडेट देते हुए फैंस को राहत दी है. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को खेले गए मैच के दौरान चोटिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वह “पूरी तरह ठीक” हैं. दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैसेज के लिए धन्यवाद, मैं ठीक हूं,” और फैंस की चिंता कम की.

Advertisement

एनगिडी को दिल्ली के मैक्स से छुट्टी मिल गई है. उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान सिर और गर्दन में चोट लगी थी. दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और सह-मालिक किरण कुमार गांधी अस्पताल जाकर उनसे मिले थे.

यह भी पढ़ें: IPL में चोटिल हुए लुंगी एनगिडी तो 11 मिनट में बना 'ग्रीन कॉरिडोर', हॉस्पिटल पहुंचाने की Inside डिटेल

जानें कैसे हुआ हादसा

यह घटना पंजाब की पारी यानी मुकाबले की दूसरे पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर घटी, जब अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे और बल्लेबाजी कर रहे थे प्रियांश आर्य. प्रियांश ने मिड-ऑफ की दिशा में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. एनगिडी कैच पकड़ने के लिए पीछे की ओर दौड़े, लेकिन कैच मिस कर बैठे और गिरते समय उनके सिर का पिछला हिस्सा जोर से जमीन पर टकराया. गिरने के बाद वह एक बार और सिर के बल पलटी खाए और दर्द से कराहने लगे.

Advertisement

अस्पताल से मिली छुट्टी

हालांकि, राहत की बात ये रही की लुंगी को शनिवार देर रात ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उनके इलाज के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने केवल 11 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया और अस्पताल पहुंचाया. राहत की बात ये रही की लुंगी की इंजरी गंभीर नहीं थी. 

यह भी पढ़ें: VIDEO: कैच की कोशिश और सिर के बल जमीन पर गिरे लुंगी एनगिडी, IPL में ऐसे हुआ भयानक हादसा

कैसा रहा मैच का नतीजा

मैच का नतीजा दिल्ली के पक्ष में नहीं रहा. केएल राहुल की 152 रनों की नाबाद पारी के दम पर दिल्ली ने 260 रनों से ज्यादा का लक्ष्य पंजाब के सामने रखा था. लेकिन पंजाब ने इसे चेज कर लिया और टी20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज किया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement