IPL 2026, RR vs CSK Live Score: चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर, यहां देखें हर गेंद की अपडेट
aajtak.in | NEW DELHI | 30 मार्च 2026, 9:49 PM IST
RR vs CSK IPL Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का तीसरा मुकाबला आज यानी सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. ये मैच इसलिए भी खास है क्योंकि एमएस धोनी इंजरी के चलते ये मैच नहीं खेल रहे हैं. वहीं, संजू सैमसन पहली बार पीली जर्सी में उतरेंगे और पहले ही मैच में उनकी टक्कर पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ है.
9:48 PM(एक मिनट पहले)
2.4: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, 1 रन|
9:48 PM(एक मिनट पहले)
2.3: वैभव सूर्यवंशी को मैट हेनरी, 1 रन|
9:47 PM(2 मिनट पहले)
2.2: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| रूम मिला था जायसवाल को यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने उसपर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है| डीप में उसे फील्ड किया गया है|
9:46 PM(3 मिनट पहले)
2.1: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, बैक फुट पंच!!!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
9:45 PM(4 मिनट पहले)
Score 24/0
Batsmanवैभव सूर्यवंशी 15(5b 2*4 1*6)
Bowlerखलील अहमद 1-0-5-0
1.6: वैभव सूर्यवंशी को खलील अहमद, चौका!!! बल्ले का स्विंग काफी शानदार था जिसकी वजह से फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद पॉइंट बाउंड्री की तरफ| टप्पा खाने के बाद बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| सूर्यवंशी काफी जोर से बल्ला घुमाते हैं जिसका फायदा उठाया है उन्होंने|
9:44 PM(5 मिनट पहले)
1.5: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, सिंगल से यहाँ पर कम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
9:43 PM(6 मिनट पहले)
1.4: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, एक और डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| रन नहीं आ सका|
9:43 PM(6 मिनट पहले)
1.3: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, इस बार आउटस्विंग से बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई और रन नहीं मिल पाया|
9:42 PM(7 मिनट पहले)
1.2: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
9:40 PM(9 मिनट पहले)
1.1: वैभव सूर्यवंशी को खलील अहमद, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद गया!! उछाल के साथ-साथ विकेट्स मिसिंग ने बल्लेबाज को बचा लिया है| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| कप्तान ने रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकेट्स को मिस कर थी इस वजह से अपील को वहीँ पर रद्द कर दिया गया| गुड लेंथ से अंदर आती हुई इन स्विंग गेंद पर डिफेंड करने गए थे| इनस्विंग से बीट हुए और पैड्स को किस करते हुए लेग साइड पर गई थी गेंद| अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| लेग बाई का एक रन भी मिल गया|
9:40 PM(9 मिनट पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने खलील अहमद आए हैं...
9:39 PM(10 मिनट पहले)
Score 18/0
Batsmanयशस्वी जायसवाल 7(3b 1*4 0*6)
Bowlerमैट हेनरी 1-0-18-0
0.6: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, चौका!! यशस्वी जायसवाल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के दाहिने ओर से फ्लिक किया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9:38 PM(11 मिनट पहले)
0.5: वैभव सूर्यवंशी को मैट हेनरी, सिंगल!! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने पिल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद थर्ड मैन की तरफ टप्पा खाती हुई गई जहाँ से एक रन मिल गया|
9:37 PM(12 मिनट पहले)
0.4: वैभव सूर्यवंशी को मैट हेनरी, छक्का!! रन चेज़ का पहला सिक्स यहाँ पर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आया है!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
9:37 PM(13 मिनट पहले)
0.3: वैभव सूर्यवंशी को मैट हेनरी, कैच ड्रॉप और चौका भी निकल गया| पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को मिला जीवनदान| मिड ऑन से पीछे की तरफ उलटा भागते हुए फील्डर ने फुल स्ट्रेच डाईव लगाकर दोनों हाथों से कैच को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनकी हथेली में लगकर दूर जा गिरी| अंत में उसको चेज करते हुए रोकने भी गए लेकिन स्लिप कर गए और जूतों से लगने के बाद सीमा रेखा से टकरा गई गेंद| वैभव के लिए बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई थी गेंद जहाँ उन्होंने बैक फुट से पुल शॉट लगाया था|
9:36 PM(13 मिनट पहले)
0.2: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद जो शरीर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9:35 PM(14 मिनट पहले)
0.1: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, दुग्गी के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| पॉइंट फील्डर से इस कट शॉट पर हुई मिस फील्ड जिसकी वजह से एक डॉट बॉल दो रन में तब्दील हो गई| कट शॉट इस गेंद पर खेला गया था जो सीधा फील्डर की तरफ गई लेकिन कम उछाल की वजह से उसे रोक नहीं पाए| डीप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिला|
9:25 PM(24 मिनट पहले)
...दूसरी पारी, रन चेज़...
9:25 PM(24 मिनट पहले)
जिसके बाद अंत तक जेमी ओवरटन (43) ने बेहतरीन अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और अंतिम विकेट के लिए अंशुल कंबोज (7) के साथ मिलकर 33 रनों की साझेदारी की लेकिन दो रन लेने के चक्कर में ओवरटन रन आउट हो गए और पूरी टीम 127 रनों पर ऑल आउट हो गई| इसी बीच राजस्थान के लिए रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा के हाथ 1-1 सफलता लगी| ऐसे में अब देखना होगा कि राजस्थान की टीम कितनी जल्दी इस 128 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए 2 पॉइंट्स अपने नाम करती है? या फिर चेन्नई के गेंदबाज़ करिश्माई गेंदबाज़ी करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लेते हैं| तो बने रहिएगा इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए हमारे साथ|
9:23 PM(26 मिनट पहले)
इसी बीच इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए सरफराज खान (17) ने आते ही कुछ बेहतरीन शॉट लगाया और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने लगे लेकिन सर जडेजा की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| वहीँ युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा (18) ने कुछ देर क्रीज़ पर बिताया लेकिन आरआर के लिए डेब्यू कर रहे ब्रिजेश शर्मा को विकेट दे बैठे| ऐसे में एक समय चेन्नई की टीम ने बस 82 रनों के स्कोर पर अपने आठ बल्लेबाजों को गंवा दिया था लेकिन जेमी ओवरटन ने आकर महत्वपूर्ण रन बनाया और मैट हेनरी के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया| तभी मैट हेनरी (5) ने बड़ा हिट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया|
9:22 PM(27 मिनट पहले)
राजस्थान रॉयल्स टीम के गेंदबाजों का जलवा आज के मैच में देखने को मिला है!! जी हाँ चेन्नई जैसी शानदार बल्लेबाज़ी लाइनअप वाली टीम को बस 127 रनों पर ऑल आउट करने में कामयाब रही रियान पराग की सेना!! ऐसे में अब आरआर की सेना के सामने सीएसके की आर्मी ने 128 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है| हालाँकि टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई गायकवाड की सेना ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में किया लेकिन पहला झटका उन्हें संजू सैमसन (6) के रूप में जल्दी लग गया जबकि अगले ओवर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड (6) ने आर्चर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहा और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए| जिसके बाद तो लगातार विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया और एक के बाद एक बल्लेबाज़ आते रहे और आउट होकर मैदान के बाहर जाते रहे|
9:19 PM(30 मिनट पहले)
19.4: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, आउट!! रन आउट!! पहला रन तो पूरा हुआ लेकिन दूसरे के दौरान रन आउट हुए ओवरटन| 127 रनों पर चेन्नई की पारी का हुआ अंत यानी राजस्थान के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा गया| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया| डीप में गई गेंद जहाँ धीरे-धीरे एक रन भागे बल्लेबाज| अंत में दूसरे रन की मांग के दौरान बल्लेबाजी एंड पर सटीक थ्रो के चलते रन आउट हो गए|
9:19 PM(30 मिनट पहले)
19.3: अंशुल कंबोज को संदीप शर्मा, सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
9:18 PM(31 मिनट पहले)
19.2: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, इस बार सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
9:18 PM(31 मिनट पहले)
19.1: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, छक्का!!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| रूम बनाया और लेग साइड पर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया| बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
9:17 PM(32 मिनट पहले)
ओहो!! पुल शॉट लगाने के दौरान जेमी ओवरटन के हेलमेट पर गेंद लगी है| इसी वजह से फिजियो भागकर मैदान में कनक्शन टेस्ट करने आए हैं...
9:16 PM(33 मिनट पहले)
Score 118/9
Batsmanजेमी ओवरटन 35(33b 2*4 1*6)
Bowlerनंद्रे बर्गर 4-0-26-2
18.6: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, लेग बाई के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुल शॉट लगाने गए| उछाल से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए हेलमेट पर लगी और लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
9:16 PM(34 मिनट पहले)
18.5: अंशुल कंबोज को नंद्रे बर्गर, आउट साइड एज और सिंगल मिल गया| कीपर को बीट करते हुए थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर रखा हुआ था जिसने उसे फील्ड किया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली गेंद को दूर से खेलने गए थे लेकिन एज कर बैठे थे|
9:15 PM(34 मिनट पहले)
18.4: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
9:14 PM(35 मिनट पहले)
18.3: अंशुल कंबोज को नंद्रे बर्गर, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! तेज गति से अंदर आई गेंद| फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
9:14 PM(36 मिनट पहले)
18.2: अंशुल कंबोज को नंद्रे बर्गर, चौका!!! फ्री हिट पर बाउंड्री हासिल की है| कुछ और रन्स चेन्नई के लिए जुड़े हैं| स्लोवर गेंद थी| लेग साइड पर शॉट खेला| एक हाथ बल्ले से निकल गया लेकिन फिर भी गैप में गई गेंद जहाँ से बाउंड्री मिल गई|
9:13 PM(36 मिनट पहले)
18.2: अंशुल कंबोज को नंद्रे बर्गर, नो बॉल!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंद| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला|
9:12 PM(37 मिनट पहले)
18.1: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| डीप पॉइंट की तरफ उसे कट किया| एक ही रन का मौका बन पायेगा|
9:11 PM(39 मिनट पहले)
Score 108/9
Batsmanजेमी ओवरटन 33(30b 2*4 1*6)
Bowlerसंदीप शर्मा 2-0-13-1
17.6: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, सिंगल के साथ ओवरटन ने स्ट्राइक अपने पास रखी है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
9:10 PM(39 मिनट पहले)
17.5: अंशुल कंबोज को संदीप शर्मा, समझदारी भरा सिंगल अंशुल ने भी लिया है यहाँ पर| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
9:09 PM(40 मिनट पहले)
17.4: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, स्लोवर गेंद| उसे सामने की तरफ चिप किया| गेंदबाज के ऊपर से निकली गेंद| संदीप ने छलांग लगाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन उनके ऊपर से निकल गई गेंद| गैप से एक रन मिल गया|
9:09 PM(41 मिनट पहले)
17.3: अंशुल कंबोज को संदीप शर्मा, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! पैड्स की गेंद को फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ प्रस्थान कर गई जहाँ से उसे फील्ड किया गया|
9:08 PM(42 मिनट पहले)
17.2: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, इस बार सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
9:07 PM(42 मिनट पहले)
17.1: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, टॉप एज और चौका!!! 100 रन भी पूरेहुए हैं यहाँ पर| इस बार शॉर्ट फाइन लेग फील्डर को बीट करते हुए निकल गई गेंद| स्लोवर बाउंसर को लेग साइड पर पुल करने गए| उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद|
9:06 PM(43 मिनट पहले)
Score 99/9
Batsmanजेमी ओवरटन 26(26b 1*4 1*6)
Bowlerजोफ्रा आर्चर 4-0-19-2
16.6: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
9:05 PM(44 मिनट पहले)
16.5: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, आउट साइड एज और चौका! फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| शॉट खेलना चाहा लेकिन मोटा किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गैप में गई गेंद जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया है| भाग्य का साथ बल्लेबाज को मिला है इस बार|
9:04 PM(45 मिनट पहले)
16.4: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, एक और स्विंग एंड मिस!! फिर से बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, लेग साइड पर आड़े बल्ले से खेलना चाहा लेकिन गति और उछाल से बीट हुए हैं|
9:04 PM(46 मिनट पहले)
16.3: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, रन यहाँ भी नहीं आएगा| इस बार विकेट लाइन पर डाली गई फुल टॉस| ऑफ़ स्टम्प पर ढफल करते हुए लेग साइड पर शॉट खेलने गए और बीट हुए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
9:03 PM(46 मिनट पहले)
16.2: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, एक और डॉट गेंद!! इस बार तेज गति से डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| रूम बनाकर लेग साइड पर पुल करने गए लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
9:02 PM(47 मिनट पहले)
16.1: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं मिलेगा|
9:01 PM(48 मिनट पहले)
Score 94/9
Batsmanअंशुल कंबोज 0(3b 0*4 0*6)
Bowlerरवि बिश्नोई 3-0-16-1
15.6: अंशुल कंबोज को रवि बिश्नोई, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया लेकिन रन लेना सही नहीं समझा|
9:01 PM(48 मिनट पहले)
15.5: अंशुल कंबोज को रवि बिश्नोई, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
9:01 PM(49 मिनट पहले)
15.4: अंशुल कंबोज को रवि बिश्नोई, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
9:00 PM(49 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ अंशुल कंबोज हैं...
8:59 PM(50 मिनट पहले)
15.3: मैट हेनरी को रवि बिश्नोई, आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड रवि बिश्नोई| 9वें विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 5 रन बनाकर मैट हेनरी बने रवि बिश्नोई का पहला शिकार| विकेट लाइन पर धीमी गति से फुल डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर सामने की तरफ हवा में ड्राइव कर दिया जो सीधा गेंदबाज की तरफ चला गया| अपनी तरफ कैच को आता हुआ देखा और दोनों हाथों से उसे लपक लिया| बल्लेबाजी टीम की हालत बद से बत्तर होती हुई| 94/9 चेन्नई|
8:59 PM(50 मिनट पहले)
15.2: मैट हेनरी को रवि बिश्नोई, इस बार तेज गति से पैड्स पर आई गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
8:58 PM(51 मिनट पहले)
15.1: जेमी ओवरटन को रवि बिश्नोई, गुड लेंथ से अंदर की तरफ टर्न होकर आई गेंद| बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
8:55 PM(54 मिनट पहले)
Score 93/8
Batsmanजेमी ओवरटन 20(19b 0*4 1*6)
Bowlerब्रिजेश शर्मा 3-0-17-1
14.6: जेमी ओवरटन को ब्रिजेश शर्मा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक और स्लोवर गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला गया पुल शॉट| सीमा रेखा पर अपने दाहिने तरफ भागते हुए यशस्वी ने फुल स्ट्रेच डाईव लगाया और गेंद को चौका जाने से रोका| एक ही रन मिल पाया| 93/8 चेन्नई|
8:54 PM(55 मिनट पहले)
14.5: मैट हेनरी को ब्रिजेश शर्मा, सिंगल!! धीमी गति से डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ हीव शॉट खेला गया जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक ही रन मिल पायेगा|
8:53 PM(56 मिनट पहले)
14.4: मैट हेनरी को ब्रिजेश शर्मा, टॉप एज और कीपर के ऊपर से चौका निकल गया| 28 गेंद बाद आई बाउंड्री| लेंथ गेंद पर क्रॉस बल्ले से लेग साइड पर शॉट खेलने गए| टॉप एज लगा और कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद और थर्ड मैन बाउंड्री के पार चली गई चार रनों के लिए|
8:53 PM(56 मिनट पहले)
14.3: मैट हेनरी को ब्रिजेश शर्मा, हाई फुल टॉस डाली गई गेंद| लेग साइड पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
8:52 PM(57 मिनट पहले)
14.2: मैट हेनरी को ब्रिजेश शर्मा, शॉर्ट बॉल बाउंसर!! पुल शॉट खेलने गए लेकिन उछाल और गति से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
8:52 PM(58 मिनट पहले)
14.1: जेमी ओवरटन को ब्रिजेश शर्मा, सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया| डीप से एक रन मिला है|
8:50 PM(59 मिनट पहले)
Score 86/8
Batsmanजेमी ओवरटन 18(17b 0*4 1*6)
Bowlerनंद्रे बर्गर 3-0-18-2
13.6: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से मिड विकेट की तारफ पुल शॉट खेला गया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 86/8 चेन्नई|
8:50 PM(59 मिनट पहले)
13.5: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
8:49 PM(एक घंटा पहले)
13.5: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, वाइड!!! डाउन द लेग गई गेंद| इसपर ऑफ़ स्टम्प पर जाकर पुल शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| कीपर के पास गई गेंद, वाइड का इशारा यहाँ पर आया|
8:48 PM(एक घंटा पहले)
13.4: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, उछाल भरी गेंद थी इस बार| बल्लेबाज उसे डिफेंड करने गए लेकिन बल्ले पर नहीं ले पाए| हाथों के आस पास लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जिसके बाद दर्द में नजर आये हैं ओवरटन| फिजियो काफी तेजी के साथ मैदान पर आये हैं|
8:47 PM(एक घंटा पहले)
13.3: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| दूर से बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन लाइन से कोई संपर्क नहीं हो पाया| बाकी का काम कीपर के पास गया|
8:47 PM(एक घंटा पहले)
13.2: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
8:46 PM(एक घंटा पहले)
13.1: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई गेंद| फ्लिक शॉट का प्रयोग किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज़| बढ़िया रनिंग यहाँ पर देखने को मिली है|
8:45 PM(एक घंटा पहले)
Score 82/8
Batsmanमैट हेनरी 0(1b 0*4 0*6)
Bowlerजोफ्रा आर्चर 3-0-14-2
12.6: मैट हेनरी को जोफ्रा आर्चर, डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई है समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| दूर से इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
8:44 PM(एक घंटा पहले)
मैट हेनरी के रूप में अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
8:42 PM(एक घंटा पहले)
12.5: नूर अहमद को जोफ्रा आर्चर, आउट!! कैच आउट!! इसी बीच चेन्नई की टीम ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है!! नूर अहमद 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जोफ्रा आर्चर के हाथ लगी दूसरी विकेट| पिछली दो गेंद जोफ्रा ने नूर को छोटी डाली जिसको बाद इस गेंद को फुल कर दिया| तभी नूर ने जोर से कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहा लेकिन गेंद की लाइन को परख नहीं सके| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर ध्रुव जुरेल के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 82/8 चेन्नई|
8:42 PM(एक घंटा पहले)
12.4: नूर अहमद को जोफ्रा आर्चर, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
8:41 PM(एक घंटा पहले)
12.3: नूर अहमद को जोफ्रा आर्चर, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
8:41 PM(एक घंटा पहले)
12.2: नूर अहमद को जोफ्रा आर्चर, ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
8:40 PM(एक घंटा पहले)
12.1: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, तीन रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे की गेंद को कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से ड्राइव किया| तभी गैप में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 3 रन पूरा कर लिया|
8:38 PM(एक घंटा पहले)
Score 79/7
Batsmanनूर अहमद 1(5b 0*4 0*6)
Bowlerरवींद्र जडेजा 3-0-18-2
11.6: नूर अहमद को रवींद्र जडेजा, गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
8:38 PM(एक घंटा पहले)
11.5: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
8:37 PM(एक घंटा पहले)
11.4: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, दुग्गी!! इस दफ़ा बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर गैप में शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन भागकर पूरा किया है|
8:37 PM(एक घंटा पहले)
11.3: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8:36 PM(एक घंटा पहले)
11.2: नूर अहमद को रवींद्र जडेजा, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है|
8:36 PM(एक घंटा पहले)
11.1: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8:35 PM(एक घंटा पहले)
Score 74/7
Batsmanनूर अहमद 0(3b 0*4 0*6)
Bowlerब्रिजेश शर्मा 2-0-10-1
10.6: नूर अहमद को ब्रिजेश शर्मा, डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई है समाप्ति| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं होगा|
8:34 PM(एक घंटा पहले)
10.5: नूर अहमद को ब्रिजेश शर्मा, एक और डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस हुआ! बल्लेबाज़ ने इस बाउंसर गेंद पर पुल शॉट लगाना चाहा लेकिन उछाल और गति से बीट हुए हैं|
8:34 PM(एक घंटा पहले)
10.4: नूर अहमद को ब्रिजेश शर्मा, छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
8:33 PM(एक घंटा पहले)
नूर अहमद नए बल्लेबाज हैं...
8:30 PM(एक घंटा पहले)
10.3: कार्तिक शर्मा को ब्रिजेश शर्मा, आउट!! एलबीडबल्यू!! चेन्नई टीम का रिव्यु हुआ असफल!! एक तरफ डेब्यू कर रहे गेंदबाज़ ब्रिजेश शर्मा ने डेब्यू पर बल्लेबाज़ी कर रहे कार्तिक शर्मा को आउट किया है| इसी बीच कार्तिक शर्मा 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर जोर से शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और तेज़ी से पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने आउट दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| इसी वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 74/7 चेन्नई|
8:29 PM(एक घंटा पहले)
10.2: कार्तिक शर्मा को ब्रिजेश शर्मा, दुग्गी!! मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर 2 रन हासिल किया है|
8:29 PM(एक घंटा पहले)
10.2: कार्तिक शर्मा को ब्रिजेश शर्मा, वाइड!! लेग स्टंप्स के बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
8:28 PM(एक घंटा पहले)
10.1: जेमी ओवरटन को ब्रिजेश शर्मा, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश करना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शरीर को लगी और ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
8:27 PM(एक घंटा पहले)
Score 70/6
Batsmanजेमी ओवरटन 8(5b 0*4 1*6)
Bowlerरवींद्र जडेजा 2-0-14-2
9.6: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर गेंद को रखा था| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है| 70/6 चेन्नई|
8:27 PM(एक घंटा पहले)
9.5: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, छक्का!!! क़दमों का किया इस्तेमाल और गेंद की पिच तक पहुंचे बल्लेबाज| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
8:26 PM(एक घंटा पहले)
9.4: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| इसपर आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया है|
8:26 PM(एक घंटा पहले)
9.3: कार्तिक शर्मा को रवींद्र जडेजा, क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे क्रीज़ में ही और आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
8:25 PM(एक घंटा पहले)
9.2: कार्तिक शर्मा को रवींद्र जडेजा, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हुआ है|
8:25 PM(एक घंटा पहले)
9.1: कार्तिक शर्मा को रवींद्र जडेजा, ओह!! शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस!! ये गेंद घूमी और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छकाती हुई कीपर के दस्तानों में अपना घर बना गई| एक अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा देखने को मिला है|
8:23 PM(एक घंटा पहले)
टाइम आउट का हुआ समय!!! 9 ओवर के बाद 62/6 है चेन्नई सुपर किंग्स| एक बेहतरीन शुरुआत राजस्थान की टीम ने गेंद के साथ की है| चेन्नई की बल्लेबाज़ी लड़खड़ाती हुई नज़र आ रही है|फ़िलहाल क्रीज़ पर युवा बल्लेबाज़ कार्तिक शर्मा संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं जबकि उनका पूरा साथ जेमी ओवरटन देते हुए दिखाई दे रहे हैं| ऐसे में सातवें के बीच पांचवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी पनप रही है| हालाँकि चेन्नई की टीम को छह बड़ा झटका संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और शिवम दुबे के रूप में लग गया है| ऐसे में कार्तिक शर्मा और जेमी ओवरटन के ऊपर टीम को एक बेहतर स्कोर तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी होगी|
8:22 PM(एक घंटा पहले)
Score 62/6
Batsmanकार्तिक शर्मा 15(10b 0*4 1*6)
Bowlerरवि बिश्नोई 2-0-15-0
8.6: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, सिंगल के साथ एक सस्ते ओवर की समाप्ति हुई है यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
8:21 PM(एक घंटा पहले)
8.5: जेमी ओवरटन को रवि बिश्नोई, इस बार टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद| अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर फ्लिक किया और सिंगल लिया|
8:21 PM(एक घंटा पहले)
8.4: जेमी ओवरटन को रवि बिश्नोई, विकेट लाइन पर डाली गई गुगली गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
8:20 PM(एक घंटा पहले)
8.3: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश करते हुए एक रन पूरा किया है|
8:20 PM(एक घंटा पहले)
8.2: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
8:20 PM(एक घंटा पहले)
8.1: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर 2 रन हासिल किया है|
8:19 PM(एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ जेमी ओवरटन हैं...
8:18 PM(एक घंटा पहले)
Score 57/6
Batsmanशिवम दुबे 6(4b 0*4 1*6)
Bowlerरवींद्र जडेजा 1-0-6-2
7.6: शिवम दुबे को रवींद्र जडेजा, आउट!! कैच आउट!! कॉट रवि बिश्नोई बोल्ड रवींद्र जडेजा| एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| शिवम दुबे आते ही बड़ा शॉट लगाने को देख रहे थे| एक बार तो सफल हुए लेकिन दूसरी बार नहीं| महज 6 रन बनाकर शिवम दुबे बने रवींद्र जडेजा का दूसरा शिकार| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली फुल गेंद| शिवम ने दूर से उसपर सामने की तरफ शॉट लगाया लेकिन मिस टाइम कर बैठे| फ्लैट गई ये गेंद लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ जिसे फील्डर ने सीमा रेखा के काफी आगे लपक लिया| 57/6 चेन्नई सुपर किंग्स|
8:17 PM(एक घंटा पहले)
7.5: शिवम दुबे को रवींद्र जडेजा, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| ऐसे में फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
8:17 PM(एक घंटा पहले)
7.4: शिवम दुबे को रवींद्र जडेजा, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
8:17 PM(एक घंटा पहले)
7.3: शिवम दुबे को रवींद्र जडेजा, छक्का!! शिवम दुबे ने सिक्स लगाकर अपना खाता खोला है!! शानदार फॉर्म में है दुबे जिसका नमूना हमें देखने को मिला है!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8:15 PM(एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ शिवम दुबे हैं...
8:13 PM(एक घंटा पहले)
7.2: सरफराज खान को रवींद्र जडेजा, आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! पांचवें विकेट का भी पतन हो गया, जड्डू आये और विकेट लाये| 17 रन बनाकर सरफराज खान बने रवींद्र जडेजा का पहला शिकार| गुड लेंथ से टर्न होकर बाहर की तरफ निकली थी गेंद| बल्लेबाज़ इसपर लेग साइड की तरफ घुटना टिकाकर स्वीप करने गए| गति और टर्न से बीट हुए और दाहिने पसली पर खा बैठे| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 51/5 चेन्नई|
8:13 PM(एक घंटा पहले)
7.1: सरफराज खान को रवींद्र जडेजा, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर धीमी गति से जड्डू ने बॉल डाली| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं हुआ|
8:11 PM(एक घंटा पहले)
Score 51/4
Batsmanकार्तिक शर्मा 11(6b 0*4 1*6)
Bowlerरवि बिश्नोई 1-0-10-0
6.6: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, छक्का!!! पहला बड़ा शॉट कार्तिक शर्मा के बल्ले से आता हुआ| इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज को बड़ा शॉट लगाने का मौका मिल गया| अपनी पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
8:11 PM(एक घंटा पहले)
6.5: सरफराज खान को रवि बिश्नोई, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर छोटी डाली गई गेंद| सरफराज ने उसपर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
8:11 PM(एक घंटा पहले)
6.4: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, इस बार टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद| कार्तिक ने बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
8:10 PM(एक घंटा पहले)
6.3: सरफराज खान को रवि बिश्नोई, विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
8:10 PM(एक घंटा पहले)
6.2: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, इस बार बिश्नोई ने लेग स्पिन डाली| कार्तिक ने ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए गैप से एक रन बटोरा है|
8:09 PM(एक घंटा पहले)
6.1: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, इस बार आगे डाली गई थी गुगली गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
8:08 PM(एक घंटा पहले)
Score 41/4
Batsmanसरफराज खान 15(8b 2*4 1*6)
Bowlerसंदीप शर्मा 1-0-5-1
5.6: सरफराज खान को संदीप शर्मा, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
8:07 PM(एक घंटा पहले)
5.5: कार्तिक शर्मा को संदीप शर्मा, विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
8:07 PM(एक घंटा पहले)
5.4: कार्तिक शर्मा को संदीप शर्मा, दुग्गी!! इसी के साथ कार्तिक शर्मा ने यहाँ पर अपना खाता खोला है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन पूरा किया है|
8:06 PM(एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ कार्तिक शर्मा हैं...
8:05 PM(एक घंटा पहले)
5.3: मैथ्यू शॉर्ट को संदीप शर्मा, आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट यशस्वी जायसवाल बोल्ड संदीप शर्मा| चौथे विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| महज 2 रन बनाकर मैथ्यू शॉर्ट बने संदीप शर्मा का पहला शिकार| शॉर्ट मिड विकेट पर एक आसान सा कैच यशस्वी ने पकड़ा लेकिन उसी दौरान उन्होंने बताया कि लाइट्स उनकी आँखों में पड़ रही थी| पैड्स पर धीमी गति से आई गेंद| बल्लेबाज दूर से उसे लेग साइड पर चिप कर बैठे| ऐसा लगा कि बल्ले पर फंसकर आई गेंद| हवा में गई जिसे फील्डर ने लपक लिया| 38/4 चेन्नई सुपर किंग्स|
8:04 PM(एक घंटा पहले)
5.2: सरफराज खान को संदीप शर्मा, एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
8:04 PM(एक घंटा पहले)
5.1: मैथ्यू शॉर्ट को संदीप शर्मा, विकेट लाइन की गेंद से की है शुरुआत!! मैथ्यू शॉर्ट ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल के साथ स्ट्राइक बदली है|
8:02 PM(एक घंटा पहले)
Score 36/3
Batsmanसरफराज खान 14(6b 2*4 1*6)
Bowlerब्रिजेश शर्मा 1-0-6-0
4.6: सरफराज खान को ब्रिजेश शर्मा, चौका!! सरफराज खान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
8:01 PM(एक घंटा पहले)
4.5: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
8:01 PM(एक घंटा पहले)
4.4: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
8:00 PM(एक घंटा पहले)
4.3: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
8:00 PM(एक घंटा पहले)
4.2: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, डॉट गेंद!! इस गेंदबाज़ के सामने समझदारी के साथ खेलने को देख रहे हैं बल्लेबाज़| इस बार विकेट लाइन की गेंद को मैथ्यू ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7:59 PM(एक घंटा पहले)
4.2: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7:58 PM(एक घंटा पहले)
4.1: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, टाईट लाइन के साथ ब्रिजेश ने अपने स्पेल का आगाज किया है| विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
7:58 PM(एक घंटा पहले)
चेंज!! ब्रिजेश शर्मा को अब गेंद थमाई गई है...
7:57 PM(एक घंटा पहले)
Score 30/3
Batsmanसरफराज खान 10(5b 1*4 1*6)
Bowlerनंद्रे बर्गर 2-0-14-2
3.6: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को लगी और कीपर के दस्तानों में गई| तभी एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद कप्तान ने जाकर कीपर से बात की लेकिन रिव्यु लेना सही नहीं समझा|
7:56 PM(एक घंटा पहले)
3.6: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
7:55 PM(एक घंटा पहले)
3.5: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, छक्का!! इसी बीच सरफराज खान के बल्ले से आता हुआ इस मैच का पहला सिक्स!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने पटकी हुई गेंद को देखा और फाइन लेग की ओर फ्लिक शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर सीमा रेखा के बाहर गई छह रनों के लिए|
7:54 PM(एक घंटा पहले)
3.4: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, चौका!! इसी के साथ सरफराज ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7:54 PM(एक घंटा पहले)
3.3: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, अच्छा डिफेंड!! इस बार पटकी हुई गेंद थी जो बल्लेबाज़ के लिए अंदर की तरफ आ रही थी| ऐसे में बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ उसे खेला|
7:53 PM(एक घंटा पहले)
3.2: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और ऑफ साइड की ओर पुश कर दिया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7:51 PM(एक घंटा पहले)
सीएसके टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर्स के रूप में अब आयुष म्हात्रे की जगह सरफराज खान मैदान पर आ गए हैं, वहीं हैट्रिक पर होंगे नंद्रे बर्गर...
7:48 PM(2 घंटे पहले)
3.1: आयुष म्हात्रे को नंद्रे बर्गर, आउट!! कैच आउट!! चेन्नई को लगा तीसरा झटका| फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| सही समय पर कप्तान ने गेंदबाज़ और कीपर के कहने पर रिव्यु लिया था जो सफल होता हुआ नज़र आया| बिना खाता खोले आयुष म्हात्रे बने नंद्रे बर्गर का दूसरा शिकार| शरीर की लाइन पर डाली गई तेज गति की छोटी गेंद को पीछे हटकर लेग साइड पर पुल शॉट खेलना चाहा| गेंद की गति और उछाल से बीट हुए| ग्लव्स के पास से होकर कीपर के पास गई गेंद जहाँ से उसे लपकने के बाद कैच की अपील हुई| रिव्यु लिया गया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि एज लगा हुआ था जिसे अल्ट्रा एज ने भी साफ़ कर दिया| 19/3 सीएसके|
7:47 PM(2 घंटे पहले)
मैथ्यू शॉर्ट नये बल्लेबाज हैं...
7:46 PM(2 घंटे पहले)
Score 19/2
Batsmanऋतुराज गायकवाड 6(11b 1*4 0*6)
Bowlerजोफ्रा आर्चर 2-0-11-1
2.6: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, आउट!! क्लीन बोल्ड!! चेन्नई टीम को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका यहाँ पर!! कप्तान ऋतुराज गायकवाड भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! इस दफ़ा जोफ्रा आर्चर के हाथ लगी पहली विकेट| फुल लेंथ की डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर्स की ओर खेलने का मन मनाया| ऐसे में गेंद की गति और लाइन से चकमा खा गए बल्लेबाज़| तभी बल्ले को बीट करती हुई बॉल स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 19/2 चेन्नई|
7:46 PM(2 घंटे पहले)
2.6: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
7:45 PM(2 घंटे पहले)
2.5: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, चौका!! इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| बल्लेबाज़ ने दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया और ड्राइव किया डीप कवर्स की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
7:44 PM(2 घंटे पहले)
2.4: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
7:44 PM(2 घंटे पहले)
2.3: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, फुल लेंथ इन स्विंगर!! लहराते हुए अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर सीधा बल्ला लगा दिया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
7:43 PM(2 घंटे पहले)
2.2: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| फील्डर ने बड़े आराम से उसे फील्ड कर लिया है|
7:42 PM(2 घंटे पहले)
2.1: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
7:41 PM(2 घंटे पहले)
आयुष म्हात्रे अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
7:40 PM(2 घंटे पहले)
Score 14/1
Batsmanसंजू सैमसन 6(7b 1*4 0*6)
Bowlerनंद्रे बर्गर 1-0-3-1
1.6: संजू सैमसन को नंद्रे बर्गर, आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ राजस्थान टीम को मिला पहला विकेट!! संजू सैमसन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! नंद्रे बर्गर के हाथ लगी पहली सफलता| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लेग साइड की ओर जोर से खेलना चाहा| ऐसे में बॉल की गति और स्विंग को परख नहीं सके| आउटस्विंग हुई, तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा ऑफ स्टंप से टकराई| जिसके बाद गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 14/1 चेन्नई|
7:39 PM(2 घंटे पहले)
1.5: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
7:38 PM(2 घंटे पहले)
1.5: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7:38 PM(2 घंटे पहले)
1.4: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, डॉट गेंद!! इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद लेकिन अतरिक्त उछाल के साथ थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
7:37 PM(2 घंटे पहले)
1.3: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, चौका!! लेग बाई के रूप में मिला चार रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ| ऐसे में बॉल पैड्स को लगकर को कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
7:37 PM(2 घंटे पहले)
1.2: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
7:36 PM(2 घंटे पहले)
1.1: संजू सैमसन को नंद्रे बर्गर, सिंगल!! इस बार ऑफ साइड की ओर संजू ने गेंद को पुश करते हुए एक रन निकाला है|
7:35 PM(2 घंटे पहले)
दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
7:34 PM(2 घंटे पहले)
Score 7/0
Batsmanसंजू सैमसन 5(5b 1*4 0*6)
Bowlerजोफ्रा आर्चर 1-0-6-0
0.6: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, सिंगल!! इसी के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7:33 PM(2 घंटे पहले)
0.5: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, बाहरी किनारा और चौका मिल जाएगा!!! इसी के साथ संजू ने अपना खाता भी खोल लिया है!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बॉल टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर और सेकंड स्लिप में खड़े फील्डर के बीच से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए|
7:33 PM(2 घंटे पहले)
0.4: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, स्विंग एंड मिस!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
7:32 PM(2 घंटे पहले)
0.3: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, सिंगल!! इसी के साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने अपना खाता खोला है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन हासिल किया है|
7:31 PM(2 घंटे पहले)
0.2: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
7:30 PM(2 घंटे पहले)
0.1: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| ऐसे में शॉर्ट मिड ऑन पर मौजूद फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:28 PM(2 घंटे पहले)
दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ राजस्थान टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन के कन्धों पर होगा| वहीं राजस्थान के लिए पहला ओवर लेकर जोफ्रा आर्चर तैयार...
7:16 PM(2 घंटे पहले)
पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आये दीप दासगुप्ता जिन्होंने सबसे पहले बताया कि यहाँ कि ओवरकास्ट है| सतह के बारे में कहा कि इसे छूने पर ठंडक महसूस हो रही है| देखने में ये लाल मिट्टी वाली विकेट है| थोड़ी घांस इसपर नज़र आ रही है| मैदान के बारे में बताया कि एक तरफ 61 मीटर तो दूसरी तरफ 70 मीटर है जबकि सामने की तरफ 74 मीटर की बाउंड्री है| साथ ही साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी|
7:14 PM(2 घंटे पहले)
सीएसके के इम्पैक्ट प्लेयर्स - सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह और रामकृष्ण घोष|
7:14 PM(2 घंटे पहले)
आरआर के इम्पैक्ट प्लेयर्स - डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और तुषार देशपांडे|
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते| ओवरकास्ट की वजह से विकेट काफी समय से कवर्स के अंदर थी जिसका हम अपनी गेंदबाजी में फायद उठाना चाहते थे| पिछला साल उतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन अब हम एक नयी शुरुआत के लिए तैयार हैं| हम 7 बल्लेबाज के साथ जा रहे हैं|
7:06 PM(2 घंटे पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे पराग ने कहा कि यहाँ पर बारिश हुई है जिसको देखते हुए हम चेज़ करना पसंद कर रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मुझे काफी ख़ुशी है कि मैं राजस्थान टीम की फुल टाइम कप्तानी करवा रहा हूँ|
7:06 PM(2 घंटे पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:59 PM(2 घंटे पहले)
मैच अपडेट - आज के मैच का टॉस अपने निर्धारित समय 07.00 बजे से पांच मिनट की देरी से होगा| यानी अब टॉस का समय 07.05 हो गया है| बारिश कुछ देर पहले ही रुकी है और ग्राउंड स्टाफ अपना काम करते दिखे हैं इस वजह से टॉस में थोड़ी देरी हुई है|
6:22 PM(3 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:22 PM(3 घंटे पहले)
वहीं गेंदबाज़ी में मुकेश चौधरी, मैट हेनरी और स्पेंसर जॉनसन विपक्षी टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करेंगे| तो दूसरी ओर राजस्थान टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी टीम को मज़बूत शुरुआत देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी जबकि उनके अलावा कप्तान रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और रवींद्र जडेजा अपनी टीम के लिए बेहतर खेल दिखाना चाहेंगे| तो गेंदबाज़ी में नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने की रणनीतियों को बनायेंगे| तो अब देखना होगा कि कौन सी टीम जीत के साथ इस प्रतियोगिता की शुरुआत करती है और किस टीम के हाथ लगती है निराशा| तो बने रहिएगा इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए हमारे साथ|
6:21 PM(3 घंटे पहले)
तो अब दोनों ही टीमें एक बार फिर से चैम्पियन बनने के इरादों के साथ लीग के पहले मैच को जितने की कोशिश करेंगी| हालाँकि चेन्नई टीम के समर्थकों के लिए ये निराशाजनक बात है कि उनके सबसे चाहितें खिलाड़ी एमएस धोनी चोट के कारण इस लीग के शुरुआती दो सफ्ते टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे| तो उनकी गैर मौजूदगी में विकेटकीपर की भूमिका संजू सैमसन निभाते हुए दिखाई देंगे| ऐसे में अब जो हो लेकिन ये तो पक्का है कि मुकाबले में काफी आनंद आने वाला है| तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की तरफ नज़र की जाए तो एक ओर चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड अपने बल्ले से आतिशी शॉट खेलते हुए दिखाई देंगे तो उनका साथ आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, संजू सैमसन, मैथ्यू शॉर्ट और डेवाल्ड ब्रेविस देते हुए नज़र आयेंगे|
6:21 PM(3 घंटे पहले)
तो हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा| हालाँकि दोनों ही टीमें इस मैच को खेलने के लिए अपनी पूरी तैयारीयों के साथ मैदान पर उतरने वाली है लेकिन गुवाहाटी के इस मैदान पर कौन सी टीम के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं ये देखना अभी बाकी है| वैसे तो दोनों ही टीमों ने आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया हुआ है जहाँ चेन्नई की टीम ने 5 बार चैम्पियन बनकर दिखाया है जबकि राजस्थान की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीज़न में चैम्पियन बनकर अपने सभी दर्शकों को ख़ुश कर दिया था|
6:20 PM(3 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.