IPL 2026: चौथे अंपायर से भिड़ गए थे RCB के कोच, अब BCCI ने लिया तगड़ा एक्शन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर पर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है. एंडी फ्लावर की ही कोचिंग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी. एंडी फ्लावर जिम्बाब्वे के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं.

Advertisement
एंडी फ्लावर ने अंपायर से बहस की थी. (Photo: PTI) एंडी फ्लावर ने अंपायर से बहस की थी. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • रायपुर,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में प्लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं. रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में आरसीबी ने पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हराया.

इस हार के चलते मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह आउट हो गई. वहीं रोमांचक जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 मैचों में 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई.

Advertisement

इस मुकाबले के बाद अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर पर तगड़ा एक्शन लिया है. फ्लावर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. फ्लावर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. जिम्बाब्वे के इस पूर्व क्रिकेटर को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी माना गया.

फ्लावर फोर्थ अंपायर से क्यों भिड़ गए?
एंडी फ्लावर ने मैच के दौरान फोर्थ अंपायर से तीखी बहस की थी. यह मामला आरसीबी की पारी के 18वें ओवर के दौरान हुआ. उस ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन मुंबई इंडियंस के फील्डर्स तिलक वर्मा और नमन धीर बाउंड्री लाइन पर कैच पूरा नहीं कर पाए. इसके बाद अंपायरों को फैसला लेने में काफी समय लगा कि बल्लेबाज को छह रन मिलने चाहिए या नहीं.

Advertisement

रीप्ले में दिखा कि नमन धीर का पैर बाउंड्री कुशन को छू नहीं रहा था, इसलिए छक्का नहीं दिया गया. यह फैसला एंडी फ्लावर को पसंद नहीं आयाय वह चौथे अंपायर से बहस करते हुए दिखाई दिए और इसी दौरान नियमों के उल्लंघन का मामला बना. बाद में फ्लावर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा मान ली.

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. आखिरी तीन गेंदों में आरसीबी को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे. तभी भुवनेश्वर कुमार ने राज अंगद बावा की गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया. इसके बाद आखिरी गेंद पर आरसीबी के बैटर्स ने दो रन लेकर मैच फिनिश कर दिया.

भुवनेश्वर कुमार ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए. इसके अलावा आखिरी ओवर में लगाया गया उनका छक्का मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया और वह पर्पल कैप की रेस में भी शीर्ष पर पहुंच गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement