IPL-11: कप्तान रोहित बोले- इस जीत का बेसब्री से इंतजार था

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए इस मैच में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया.

Advertisement
मुंबई की जीत का जश्न (BCCI) मुंबई की जीत का जश्न (BCCI)

विश्व मोहन मिश्र

  • पुणे,
  • 29 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

आईपीएल के 11वें सीजन के अपने 7 मैचों में दूसरी जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें इस जीत का बेसब्री से इंतजार था. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए इस मैच में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया.

यह आईपीएल के इस संस्करण में मुंबई की पिछले सात मैचों में दूसरी जीत है. इसके साथ ही उसने चेन्नई से अपनी हार का बदला भी लिया. मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था और इस मैच में उसे महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली टीम ने एक विकेट से हराया था.

Advertisement

इस मैच में कप्तान रोहित ने मुंबई के लिए सबसे अधिक नाबाद 56 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी हासिल किया.

रोहित ने कहा, 'काफी अच्छा महसूस हो रहा है. इस जीत का हमें बेसब्री से इंतजार था. हमें शांत रहते हुए खेलने की जरूरत थी. आपको अगर कोई खेल इस प्रकार से जीतना है, तो आपको हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत है. तभी आपको इस प्रकार के नतीजे मिलते हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement