गेल पर विपक्षी गेंदबाजों का ध्यान, मेरा काम हुआ आसान: राहुल

राहुल ने कहा कि वह IPL में खेल का लुत्फ उठा रहे हैं और गेल से काफी कुछ सीख रहे हैं, जिनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है और वह दूसरों का काफी मनोरंजन करते हैं.

Advertisement
राहुल और गेल (फोटो साभार: BCCI) राहुल और गेल (फोटो साभार: BCCI)

अनुग्रह मिश्रा

  • चेन्नई,
  • 04 मई 2018,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शुक्रवार कहा कि फॉर्म में चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ बल्लेबाजी करने से उनके लिए चीजे आसान हो जाती हैं. राहुल ने कहा कि विरोधी टीम के गेंदबाजों का ज्यादा ध्यान गेल को रोकने पर होता है, इससे उन्हें क्रीज पर जमने का समय मिल जाता है.

राहुल ने कहा कि वह IPL में खेल का लुत्फ उठा रहे हैं और गेल से काफी कुछ सीख रहे हैं, जिनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है और वह दूसरों का काफी मनोरंजन करते हैं. उन्होंने कहा, ‘वह टी-20 में सलामी बल्लेबाजों में से एक है, उनके साथ बल्लेबाजी करना सम्मान की बात है और इससे मेरे लिए बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है.’

Advertisement

साथ खेलने का पुराना अनुभव

राहुल ने कहा कि विरोधी टीम के गेंदबाजों का ज्यादा ध्यान गेल को रोकने पर होता है, जिसकी वजह से मुझ पर दबाव कम हो जाता है और मैं अपना समय लेकर खेल का लुत्फ उठा सकता हूं. आईपीएल के मौजूदा सत्र में अबतब सात मैचों में 170.70 के स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाने वाले इस बल्लेबाल ने कहा कि उन्हें गेल के साथ खेलने का पुराना अनुभव है क्योंकि दोनों खिलाड़ी पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में एक साथ खेल चुके हैं.

राहुल ने कहा, ‘हम दोनों पहले RCB की टीम में साथ खेल चुके है और अब हम एक बार फिर साथ हैं, हम एक दूसरे के साथ का लुत्फ उठाते है और वह कमाल के इंसान हैं, काफी मनोरंजक है.’

गेल से बहुत सीखा

Advertisement

राहुल से जब पूछा गया कि क्या गेल के आक्रामक खेल का असर उनकी बल्लेबाजी पर भी पड़ा है तो उन्होंने कहा, ‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा, मुझे उनके साथ खेलना अच्छा लगता है, हम एक दूसरे के खेल को अच्छे से समझते हैं, यह मेरे लिए क्रिकेट को समझने और उसका लुत्फ उठाने के बारे में है.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने गेल से यही सीखा है, वह खेलते समय हमेशा अपने रखते हैं. उन्हें दबाव में भी दर्शकों का मनोरंजन करना पसंद है, मुझे लगता है विपक्षी टीम उनके खिलाफ हमेशा दबाव में रहती है.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »