साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का ऐलान, वनडे टीम में शमी-शार्दुल को मौका

साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत को कुल 6 वनडे मैच खेलने हैं, जो 1 से  16 फरवरी के बीच होगा. पहला मैच डरबन में खेला जाएगा. कप्तान विराट कोहली रहेंगे. मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने मुंबई में बैठक के बाद शनिवार को टीम का ऐलान किया.

Advertisement
रोहित शर्मा और विराट कोहली रोहित शर्मा और विराट कोहली

राहुल विश्वकर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:39 AM IST

दक्षिण अफ्रीका के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने इस दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. इसमें मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर को जगह दी गई है.

साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत को कुल 6 वनडे मैच खेलने हैं, जो 1 से 16 फरवरी के बीच होगा. पहला मैच डरबन में खेला जाएगा. विराट कोहली रहेंगे. मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने मुंबई में बैठक के बाद शनिवार को टीम का ऐलान किया.

Advertisement

टीम में कैप्टन विराट कोहली के अलावा उप कप्तान शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर हैं.

सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की एक बार फिर चयनकर्ताओं ने अनदेखी की है जिन्होंने स्पिन गेंदबाजों की युवा तिकड़ी युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल पर भरोसा दिखाया है.

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि वे यादव और चहल को ज्यादा मौका देना चाहते हैं. उन्होंने यहां चयन बैठक के बाद कहा कि हम चैम्पियंस ट्राफी के बाद उन्हें बार बार खिलाते रहे, हमने नये लड़कों - चहल और कुलदीप - को आजमाया और हमने अक्षर को भी लगातार मौका दिया. उन्होंने कहा कि बड़े मुकाबलों के साथ वे निश्चित रूप से काफी सुधार कर रहे हैं और हम सभी को यह लगा और यह सर्वसम्मत फैसला भी है कि उन्हें लंबी भूमिका देनी चाहिए, क्योंकि वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

Advertisement

प्रसाद ने कहा कि हम स्पिन विभाग में बेंच स्ट्रेंथ बढ़ाना चाहते हैं और आज हम सभी स्वीकार करेंगे कि हमारे पास पांच-छह बेहतरीन स्पिनर हैं.  सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वनडे टीम में वापसी की है जबकि शार्दुल ने सिद्धार्थ कौल के स्थान पर वापसी की है जो श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के लिये टीम में थे. प्रसाद ने संकेत दिया कि अगली गर्मियों में इंग्लैंड सीरीज के बाद से वे 2019 विश्व कप टीम के लिये कोर वनडे टीम बना लेंगे.

राहुल दुर्भाग्यशाली रहे जो टीम में जगह नहीं बना सके जबकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो टी20 में दो शानदार पारियां खेलीं. प्रसाद ने कहा कि हम राहुल के बल्लेबाजी स्थान के बारे में चर्चा कर रहे हैं, क्योंकि वह जिस स्तर का बल्लेबाज और वह जिस फार्म में है, उसे देखते हुए उसका टीम में नहीं होना दुर्भाग्यशाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »