टीम इंडिया की जीत से गदगद हुए सचिन तेंदुलकर, तारीफ में कही ये बड़ी बात

सचिन तेंदलुकर ने कहा कि भारत ने बहुत अच्छी तरह से मैच खेला और भारत ने अच्छी शुरुआत की है. भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों अच्छी की. यानी हमारी टीम से उम्मीदें थी, टीम इंडिया उस पर खरी उतरी है.

Advertisement
सचिन तेंदलुकर (फाइल फोटो) सचिन तेंदलुकर (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • साउथम्पटन,
  • 06 जून 2019,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

भारत ने बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया. भारतीय गेंदबाजों ने साउथम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 50 ओवरों में 227 रनों पर रोक दिया था. इस लक्ष्य को भारत ने 47.3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Advertisement

भारत को हालांकि यह जीत आसानी से नहीं मिली. दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे. भारत को 228 रनों का लक्ष्य मिला थे जिसे वो संघर्ष करते हुए 47.3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर सके. इस जीत के बाद 'आजतक' से बातचीत में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की.  

सचिन तेंदलुकर ने कहा कि भारत ने बहुत अच्छी तरह से मैच खेला और भारत ने अच्छी शुरुआत की है. भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों अच्छी की. हमारी टीम से उम्मीदें थी, टीम इंडिया उस पर खरी उतरी है.

गेंदबाजों ने बनाया प्रेशर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदलुकर ने कहा कि गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने कहा कि बुमराह ने अच्छी शुरुआत की, उसके बाद युजवेंद्र चहल ने जैसे बॉलिंग की है, उससे साउथ अफ्रीका के क्रिकेटरों पर काफी प्रेशर बना. सचिन ने कहा कि हमारे लिए यह वो एक ऐसी मोमेंट था जिसने भारत की स्थिति को मजबूत बना दिया.

Advertisement

मौसम की स्थिति को देखते हुए टॉस पर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं हैरान था. जो स्थिति थी और पिच की जो हालत थी, उसमें लगा कि हम पहले बॉलिंग कर लेते.

इस सवाल पर अगले एक हफ्ते में टीम इंडिया को कैसे देखते हैं, सचिन तेंदलुकर ने कहा कि अभी हमें बहुत आगे बढ़कर नहीं सोचना चाहिए, ऐसे टूर्नामेंट में होता है कि जैसे-जैसे खेलते हुए आगे बढ़ते हैं वैसे ही उस मैच के बारे में सोचना चाहिए. यानी एक समय में एक मैच के बारे में सोचें, अभी हमें ऑस्ट्रेलिया के साथ किस रणनीति के साथ खेलना है इस बारे में सोचना चाहिए.

उन्होंने कहा, 'हमें एक-एक कदम आगे बढ़ना है, और सब कुछ सही होता है रिजल्ट्स भी अच्छे आते हैं. उन्होंने कहा कि अभी मैं यही कहूंगा कि अभी हमें ऑस्ट्रेलिया के साथ खेल के बारे में सोचना चाहिए. अभी उसके आगे मत जाइए. हम जैसे जैसे टूर्नामेंट में आगे बढ़ते जाएंगे वैसे ही हमारे लिए ऑप्शन खुलते जाएंगे. साथ- साथ प्लानिंग भी होती रहेगी.'

टीम इंडिया पर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं ईमानदारी से बताऊ तो मैं इसे लेकर ज्यादा कंफ्यूज नहीं था. कई बार मुझसे पूछा गया कि नंबर चार का मसला कैसे सॉल्व होगा. हमारे पास क्वालिटी के बैट्समैन हैं. इसमें डरने की जरूरत नहीं है. बैट्समैन के परफार्मेंस पर सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा की तारीफ की. उन्होंने कहा कि शुरू में रोहित कम्फर्टेबल नहीं थे, आप उनसे भी पूछते तो वही कहते, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »