विदेश में ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल, पिछले 11 मैचों में जीत को तरसे

विदेशी धरती पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के पिछले 11 वनडे की बात करें, तो उसे एक में भी जीत नहीं मिली है.

Advertisement
निराश ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निराश ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे के पहले ही वनडे में हार का स्वाद चखना पड़ा. पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने रविवार को वर्षा बाधित मैच में कंगारुओं को दी. इसके साथ ही विदेशी धरती पर ऑस्ट्रेलिया ने एक और मैच गंवाया.

विदेशी धरती पर के पिछले 11 वनडे की बात करें, तो उसे एक में भी जीत नहीं मिली है. इस दौरान उसे 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहे.

Advertisement

विदेश में ऑस्ट्रेलिया के इस खराब दौर का सिलसिला दक्षिण अफ्रीका सीरीज से शुरू हुआ. सितंबर-अक्टूबर 2016 में अफ्रीकी धरती पर ऑस्ट्रेलिया को लगातार 5 वनडे में हार मिली. इसके बाद जनवरी-फरवरी 2017 में न्यूजीलैंड दौरे पर भी कंगारुओं ने सीरीज के दोनों मुकाबले गंवाए.

ऑस्ट्रेलिया की बुरा हाल आगे भी जारी रहा. जून में इंग्लैंड की धरती पर चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कंगारू टीम मौसम से परेशान रही. दो मैच तो बारिश की वजह से बेनतीजा रहे. जबकि मेजबान इंग्लैंड से उसे हार का सामना करना पड़ा. और अब कंगारुओं की टीम भारत में सीरीज खेल रही है. अब देखना है उसकी जीत का इंतजार और कितना लंबा खिंचता है. 

विदेशों में ऑस्ट्रेलिया का बुरा दौर

1. 30 सितंबर 2016, सेंचुरियन, द. अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

2. 2 अक्टूबर 2016,जेहानिसबर्ग, द. अफ्रीका ने 142 रनों से हराया

Advertisement

3. 5 अक्टूबर 2016, डरबन, द. अफ्रीका ने 4 विकेट से हराया

4. 9 अक्टूबर 2016, पोर्ट एलिजाबेथ, द. अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

5. 12 अक्टूबर 2016, केपटाउन, द. अफ्रीका ने 31 रनों से हराया

6. 30 जनवरी 2017, ऑकलैंड, न्यूजीलैंड ने 6 रनों से हराया

7. 5 फरवरी 2017, हेमिल्टन, न्यूजीलैंड ने 24 रनों से हराया

8. 2 जून 2017, बर्मिंघम, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बेनतीजा

9. 5 जून 2017, ओवल, बांग्लादेश के खिलाफ मैच बेनतीजा

10. 10 जून 2017, बर्मिंघम, इंग्लैंड ने 40 रनों से हराया

11. 17 सितंबर 2017, चेन्नई, भारत ने 26 रनों से हराया

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »