लंका पर ‘व्हाइटवॉश’ से अफ्रीका को हटा नंबर-1 बन जाएगी टीम इंडिया

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (एचपीसीए) में पहला वनडे खेला जाएगा.

Advertisement
टीम इंडिया की प्रैक्टिस टीम इंडिया की प्रैक्टिस

विश्व मोहन मिश्र

  • धर्मशाला,
  • 09 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

दिल्ली में प्रदूषण से अब क्रिकेट धौलाधार रेंज की खूबसूरत वादियों में स्थित सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में पहुंच गया है. भारतीय टीम अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना कल से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक और ‘व्हाइटवॉश’ करना चाहेगी. भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष पर है उसके वनडे रैंकिंग में 120 अंक हैं. वह दक्षिण अफ्रीका से केवल एक अंक से पीछे है.

Advertisement

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (एचपीसीए) में पहला वनडे खेला जाएगा. मैच ठंडे मौसम में सुबह 11.30 बजे शुरू होगा और उछाल भरी पिच पर टॉस अहम साबित हो सकता है. चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने के अलावा लगातार पांच द्विपक्षीय सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद भारत अगर 3-0 से इस सीरीज जीत लेता है, तो वह दक्षिण अफ्रीका को पछाड़कर आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगा. भारत ने पिछली बार वनडे सीरीज में श्रीलंका को 5-0 से मात दी थी.

अगर टीम इंडिया रविवार को धर्मशाला में पहला मैच जीत लेती है, तो वह उससे आगे हो जाएगी. भारत अगर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना लेता है, तो वह दक्षिण अफ्रीका पर दशमलव अंक की बढ़त से 121 अंक पर पहुंच जाएगा. लेकिन शीर्ष पर बरकरार रहने के लिए उसे मोहाली में 13 दिसंबर और विशाखापत्तनम में 17 दिसंबर को होने वाले अगले मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी.श्रीलंकाई टीम 83 अंक लेकर आठवें स्थान पर है. भारत अगर वनडे सीरीज में 2-1 से जीतता है तो उसके 119 अंक हो जाएंगे. वहीं आठवीं रैंकिंग की टीम अगर 0-3 से हार जाती है, तो भी उसके इतने ही 83 अंक रहेंगे, लेकिन अगर वह 3-0 से जीत जाती है, तो उसके 87 अंक हो जाएंगे.

Advertisement

खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे की निगाहें फॉर्म में वापसी पर लगी होंगी, तो मुख्य कोच रवि शास्त्री और कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा का मुख्य उद्देश्य दोनों विभागों में विभिन्न संयोजन आजमाने का होगा. हालांकि टीम अपने प्रेरणादायी कप्तान के बिना होगी. लेकिन रोहित, रहाणे, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, केदार जाधव का बल्लेबाजी लाइन-अप किसी भी प्रतिद्वंद्वी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement