टीम इंडिया को 3-0 से जीतना होगा वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज

वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया का पहला टेस्ट आज से एंटिगुआ में शुरू होगा. इसके साथ ही टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में अपनी जगह और अंक बचाने की जद्दोजहद में भी जुटना होगा.

Advertisement
प्रैक्टिस मैच के दौरान पिच पर रन के लिए दौड़ते कप्तान विराट कोहली और ओपनर लोकेश राहुल प्रैक्टिस मैच के दौरान पिच पर रन के लिए दौड़ते कप्तान विराट कोहली और ओपनर लोकेश राहुल

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया का पहला टेस्ट आज से एंटिगुआ में शुरू होगा. इसके साथ ही टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में अपनी जगह और अंक बचाने की जद्दोजहद में भी जुटना होगा.

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चोटी पर काबिज ऑस्ट्रेलिया और दूसरे नंबर की टीम भारत को यदि आईसीसी टीम रैकिंग में महत्वपूर्ण अंक गंवाने से बचना है तो उन्हें क्रमश: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अधिक से अधिक मैच में जीत दर्ज करनी होगी.

Advertisement

वेस्टइंडीज चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत की मेजबानी कर रहा है. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच 26 जुलाई से पल्लेकल में होगा. भारत आठवें नंबर पर स्थित वेस्टइंडीज से 44 अंक आगे है. जबकि ऑस्ट्रेलिया को सातवें नंबर के श्रीलंका पर 33 अंक की बढ़त हासिल है. ऐसी स्थिति में यदि भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतने में नाकाम रहते हैं तो उन्हें अंक गंवाने पड़ेंगे.


भारत के अभी 112 अंक हैं और यदि उसे इन्हें बरकरार रखना है तो वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज 3-0 से जीतनी होगी. 3-1 या 2-0 से जीत की स्थिति पर भी भारत को दो अंक गंवाने पड़ेंगे. ऐसी स्थिति में भारत के 110 अंक रह जाएंगे. दूसरी तरफ यदि वेस्टइंडीज इस सीरीज को 3-1 या 2-0 से जीत लेता है तो उसके 79 अंक हो जाएंगे और भारत के केवल 98 अंक रह जाएंगे.

Advertisement

इसी तरह ऑस्ट्रेलिया को वर्तमान में अपने 118 अंकों पर बने रहने के लिए श्रीलंका को 2-0 या इससे बेहतर अंतर से हराना होगा. इसके उलट यदि श्रीलंका 1-0 से भी जीत दर्ज कर लेता है तो उसे सात अंक मिलेंगे और उसके 92 अंक हो जाएंगे जबकि स्टीव स्मिथ की टीम के 111 अंक ही रह जाएंगे. इंग्लैंड और पाकिस्तान अभी चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहे हैं और इसलिए तालिका में शीर्ष स्थानों पर काफी बदलाव की संभावना बनी हुई है.


यासिर के अश्विन से सात अंक अधिक हैं और उन्हें अभी इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच और खेलने हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों स्पिनरों के बीच शीर्ष की जंग कैसे चलती है. इससे पहले मार्च 2006 में दो स्पिनर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न शीर्ष दो स्थानों पर काबिज थे. भारत के शीर्ष दस में शामिल अन्य गेंदबाजों में बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा हैं जो छठे स्थान पर हैं. तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 20वें स्थान पर हैं.

वेस्टइंडीज की तरफ से 21वीं रैंकिंग के केमार रोच के चोटिल होने के कारण बाहर होने से जेरोम टेलर उसके सर्वाधिक रैंकिंग के गेंदबाज होंगे. उनकी रैकिंग 24 है. भारत के अजिंक्य रहाणे दोनों टीमों में से सबसे अधिक रैंकिंग के बल्लेबाज हैं. वह अभी 12वें स्थान पर हैं और वह शीर्ष दस में शामिल होने की कोशिश करेंगे.

Advertisement

वनडे और टी20 में नंबर एक पर काबिज भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट मैचों में कभी आठवीं रैंकिंग से आगे नहीं बढ़ सके और वह भी अपनी 14वीं रैंकिंग में सुधार करने का प्रयास करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »