IND vs ZIM LIVE, 1st T20I Live: मयंक यादव ने गेंद से बरपाया कहर, मुश्किल में जिम्बाब्वे

India vs Zimbabwe, 1st T20I Live Cricket Score: श्रेयस अय्यर के पास एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका है. लगातार दो टी20 सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन के साथ-साथ श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं. फैन्स को भारत और जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Advertisement
जिम्बाब्वे को पटखनी देने को तैयार भारत जिम्बाब्वे को पटखनी देने को तैयार भारत

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

India vs Zimbabwe, 1st T20I Live Cricket Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की तरफ से अशोक शर्मा इस मैच में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. पहले ही ओवर की पहली गेंद पर मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट को ईशान किशन के हाथों कैच आउट करा दिया. भारत को दूसरी सफलता प्रिंस यादव ने दिलाई. प्रिंस यादव की गेंद पर 8 गेंदों में 10 रन बनाकर बेन करन प्रिंस यादव की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को कैच थमा बैठे. भारतीय टीम को तीसरा विकेट एक बार फिर मयंक यादव ने दिलाने में सफलता हासिल की. डायोन मायर्स बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शिवम दुबे के हाथों में गेंद मार बैठे. वह 14 गेंदों में महज 6 रन ही बना सके. 

Advertisement

बतौर कप्तान श्रेयस को पहली जीत की तलाश

कप्तान सिकंदर रजा भी पहले टी-20 मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. सिर्फ 4 रन बनाकर वह शिवम दुबे का शिकार बने. भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए कप्तानी का सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा है. टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह टीम की कमान संभालने वाले अय्यर के लिए अब तक का सफर किसी बुरे सपने की तरह रहा है. श्रेयस की अगुआई में भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से उलटफेर का शिकार होना पड़ा. वहीं इंग्लैंड दौरे पर टीम को 0-4 से करारी शिकस्त मिली. लगातार 6 हार के बाद भारत अभी तक अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश में है. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम को अपना दमखम दिखाना होगा. श्रेयस अय्यर का आईपीएल में बतौर कप्तान रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. ऐसे में वह भारत के लिए भी वह यह करिश्मा करना चाहेंगे.

Advertisement

जिम्बाब्वे दे सकती है कड़ी चुनौती

हालांकि, जिम्बाब्वे को हल्के में लेना भारत के लिए भारी पड़ सकता है. इसी साल फरवरी में कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था. इतना ही नहीं, वे इस साल बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को भी धूल चटा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- भारतवंशी क्रिकेटर्स पर ऑस्ट्रेलिया मेहरबान, इन 2 खिलाड़ियों को मिला बड़ा चांस 

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी? 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 11 और जिम्बाब्वे ने 3 में जीत दर्ज की है. आंकड़ों में भले ही भारत का पलड़ा भारी हो, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मुकाबला कड़ा हो सकता है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर कम स्कोर वाले मैचों के लिए जानी जाती है, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 151 से 157 के बीच रहता है. शुरुआत में पिच पर अच्छा उछाल मिलता है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ यह धीमी हो जाती है.

ये भी पढ़ें- जब-जब ज‍िम्बाब्वे में हारी टीम इंडिया, अनलकी साब‍ित हुआ ये मैदान, रनचेज में लगा है 'श्राप' 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

Advertisement

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »