IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5-5 ओवर का होगा मैच? बारिश के बाद कब शुरू होगा मुकाबला!

बारिश के कारण मैच के टॉस में देरी हो गई है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास शनिवार शाम से ही बारिश का खतरा मंडरा रहा था. मैच शुरू होने से पहले लगातार फुहारें देखने को मिल रही हैं.

Advertisement
बारिश ने डाला मैच में खलल. (PHOTO: XBCCI) बारिश ने डाला मैच में खलल. (PHOTO: XBCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. बारिश के कारण टॉस सही समय पर नहीं हो सका.

मौसम विभाग के मुताबिक बेंगलुरु में बारिश की संभावना करीब 70 प्रतिशत है, जिसके चलते टॉस में पहले ही रुकावट आ चुकी है. हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम की ड्रेनेज सिस्टम बहुत शानदार है, लेकिन अगर बारिश लंबी चलती है और मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाता तो क्रिकेट फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह मुकाबला 5-5 ओवर का होगा?

Advertisement

आईसीसी के नियमों के मुताबिक किसी भी टी20 मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना अनिवार्य है. एक मानक टी20 मैच की कट-ऑफ टाइमिंग करीब 3 घंटे 16 मिनट की होती है. अगर शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में बारिश खलल डालती है और रात 10:16 बजे तक खेल शुरू नहीं हो पाता तो अंपायरों को मजबूरी में मैच रद्द करना पड़ेगा.

अगर बारिश के कारण मैच पूरी तरह रद्द हो जाता है और एक भी गेंद फेके बिना खेल खत्म करना पड़ता है तो इस 5 मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ही समाप्त घोषित कर दिया जाएगा. इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है, इसलिए दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता मानकर ट्रॉफी शेयर करनी पड़ेगी. 

Advertisement

बेंगलुरु की इस सपाट पिच पर मैच चाहे 20 ओवर का हो या फिर 5 ओवर का, छक्कों की बरसात होना तय है. पिछले आईपीएल सीजन के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने 10 में से 7 मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनकर चेज करने का विकल्प चुन सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »