IND vs PAK, Women's Asia Cup 2024 Highlights: एशिया कप में टीम इंडिया का जीत से आगाज... पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, स्मृति-शेफाली की धांसू बैटिंग

भारत ने महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है. भारत वूमेन्स एशिया कप की सबसे सफल टीम है और उसने 7 बार का टूर्नामेंट जीता है. पिछली बार 2022 में वूमेन्स एशिया कप खेला गया था. तब भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी.

Advertisement
IND-W Team IND-W Team

aajtak.in

  • दांबुला,
  • 19 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 10:07 PM IST

IND vs PAK Women's Asia Cup 2024 Highlights: वूमेन्स एशिया कप 2024 में भारतीय टीम ने जीत के साथ आगाज किया है. 19 जुलाई (शुक्रवार) को रंगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में भारत को जीत के लिए 109 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 14.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. भारतीय टीम अब ग्रुप-ए के अपने अगले मुकाबले में 21 जुलाई को यूएई का सामना करेगी.

Advertisement

भारत के लिए ओपनर बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने धांसू बल्लेबाजी की. स्मृति ने 31 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल रहे. वहीं शेफाली ने 6 चौके और एक सिक्स की मदद से 29 बॉल पर 40 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 57 गेंदों पर 85 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारत की जीत को आसान बना दिया. इसके अलावा डी. हेमलता ने 14 रन बनाए, वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर 5 और जेमिमा रोड्रिग्स तीन रन पर नाबाद लौटीं. पाकिस्तान की ओर से सैयदा अरूब शाह ने दो और नाशरा संधू ने एक विकेट लिए.

दीप्ति की अगुवाई में गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

टॉस हारकर जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 19.2 ओवर में 108 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 25 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल रहे. वहीं फातिमा सना ने दो छक्के और एक चौके की मदद से 16 बॉल पर नाबाद 22 रनों की पारी खेली. तुबा हसन (22) और विकेटकीपर मुनीबा अली (11) भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में कामयाब रहीं. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक तीन खिलाड़ियों को चलता किया. पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह और श्रेयंका पाटिल ने भी दो-दो विकेट लिए.

Advertisement

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक 15 टी20 मुकाबले हुए हैं. इसमें भारत ने 12 मैच जीते हैं. वूमेन्स एशिया कप में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सात मैचों में से छह जीते हैं. हालांकि, पाकिस्तान ने जो एक मैच जीता था, वह 2022 में सिलहट में खेले गए पिछले एशिया कप में था.

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह.

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सिदरा अमीन, गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, इरम जावेद, फातिमा सना, तुबा हसन, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, सैयदा अरूब शाह.

बता दें कि वूमेन्स एशिया कप 19 से 28 जुलाई तक श्रीलंका के दांबुला में आयोजित हो रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं. मौजूदा चैम्पियन भारत को पाकिस्तान, नेपाल और यूएई के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. वहीं दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल है. पिछले संस्करण में केवल 7 टीमों ने भाग लिया था.

इस दिन होगा एशिया कप का फाइनल

पाकिस्तान से मुकाबले के बाद अब भारतीय टीम की टक्कर 21 जुलाई को यूएई से होगी. फिर उसका सामना 23 जुलाई को नेपाल से होना है. प्रत्येक ग्रुप से टॉप-दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 26 जुलाई, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 28 जुलाई को खेला जाएगा.

Advertisement

इस बार भी वूमेन्स एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. भारत वूमेन्स एशिया कप की सबसे सफल टीम है और उसने 7 बार का टूर्नामेंट जीता है. पिछली बार 2022 में वूमेन्स एशिया कप खेला गया था. तब भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. यह टूर्नामेंट सितंबर-अक्टूबर के महीने में बांग्लादेशी धरती पर होने वाले वूमेन्स टी20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम है.

महिला एशिया कप 2024 का पूरा शेड्यूल
19 जुलाई यूएई बनाम नेपाल, नेपाल 6 विकेट से जीता
19 जुलाई भारत बनाम पाकिस्तान, भारत 7 विकेट से जीता
20 जुलाई मलेशिया बनाम थाईलैंड
20 जुलाई श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
21 जुलाई भारत बनाम यूएई
21 जुलाई नेपाल बनाम पाकिस्तान
22 जुलाई श्रीलंका बनाम मलेशिया
22 जुलाई बांग्लादेश बनाम थाईलैंड
23 जुलाई पाकिस्तान बनाम यूएई
23 जुलाई भारत बनाम नेपाल
24 जुलाई बांग्लादेश बनाम मलेशिया
24 जुलाई श्रीलंका बनाम थाईलैंड
26 जुलाई- सेमीफाइनल मुकाबले
28 जुलाई- फाइनल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »