IND vs NZ 4th T20I Live Score: आज वैभव को मौका नहीं, टीम इंडिया में दो बदलाव, ईशान-मयंक की एंट्री, भुवी भी OUT

India vs New Zealand 4th T20I Live Score: ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड की टीम्स आमने-सामने हैं. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही सीरीज कब्जा चुकी है. अब उसका लक्ष्य सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने पर है.

Advertisement
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज चौथा टी20. (Photo: AFP) भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज चौथा टी20. (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • ऑकलैंड,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (30 अक्टूबर) है. दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं, ईशान किशन और मयंक यादव की एंट्री हुई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी-भुवनेश्वर कुमार बाहर हैं

Advertisement

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड टीम में काइल जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ की वापसी हुई है.

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

भारतीय टीम पहले ही टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी है. टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए, जिन्हें भारतीय टीम ने 4 विकेट के समान अंतर से जीते. फिर वेलिंगटन में हुए मुकाबले को भारतीय टीम 6 विकेट से जीतने में सफल रही थी. भारत-न्यूजीलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 34 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि कीवी टीम ने 11 मुकाबले जीते. 3 मुकाबले टाई पर छूटे, जिनमें मौकों पर सुपर ओवर का इस्तेमाल हुआ और भारतीय टीम को जीत मिली. यानी आंकड़ों में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है.

Advertisement

भारत vs न्यूजीलैंड (h2h)
कुल टी20I मैच: 34
भारत ने जीते: 20
न्यूजीलैंड ने जीते: 11
टाई: 3

भारत का फुल स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और मयंक यादव.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन और डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर).

भारत का न्यूजीलैंड दौरा
पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत 4 विकेट से जीता
दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत की 4 विकेट से जीत
तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, भारत 6 विकेट से जीता
चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, दोपहर 12:30 बजे 
पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे
पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे 
दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे 
तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे 
चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे 
दूसरा टेस्ट: 27 से 1 द‍िसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »