Hardik-Natasha Stankovic Marriage: हार्दिक पंड्या-नताशा ने उदयपुर में रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक के साथ फिर से शादी कर ली है. दोनों की शादी उदयपुर में संपन्न हुई. हार्दिक ने साल 2020 में नताशा के साथ कोर्ट मैरिज की थी. अब एकबार फिर दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई हैं. हार्दिक ने शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

Advertisement
हार्दिक और नताशा हार्दिक और नताशा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:45 PM IST

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक के साथ फिर से शादी कर ली है. दोनों की शादी उदयपुर में संपन्न हुई. हार्दिक ने साल 2020 में नताशा के साथ कोर्ट मैरिज की थी, उस समय कोविड-19 की वजह से काफी कम लोग जुटे थे. अब हार्दिक पंड्या और सर्बियाई मॉडल नताशा ने तीन साल बाद वैलेंटाइन डे के मौके पर व्हाइट वेडिंग की है.

Advertisement

हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमने तीन साल पहले ली गई प्रतिज्ञाओं को फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वैलेंटाइन डे मनाया. हम अपने प्यार का जश्न मनाने के दौरान अपने परिवार और दोस्तों को पाकर वास्तव में धन्य हैं.'

शादी में हार्दिक पंड्या ने काले रंग का टक्सीडो सूट पहना हुआ था. वहीं नतासा सफेद गाउन में काफी जंच रही थीं. शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है. वायरल हुए वीडियो क्लिप में हार्दिक बॉलीवुड गाने पर ट्यूनिंग जमा रहे है और उनके हाथों में शैम्पेन की बोतल भी है.

हार्दिक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था उनकी नताशा से पहली मुलाकात नाइट क्लब में हुई थी. हार्दिक ने कहा था कि नताशा को बिल्कुल पता नहीं था किवह क्रिकेटर हैं. फिर यह मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने डेट करना शुरू किया.इसके बाद एक जनवरी 2020 को एक क्रूज पर घुटनों पर बैठकर नताशा को प्रपोज किया. दोनों ने सगाई की और फिर उसी साल जुलाई में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी.

Advertisement

शादी में ईशान किशन भी स्पॉट हुए

शादी में हार्दिक-नताशा का बेटा अगस्त्य भी साथ रहा. इस ग्रैंड शादी में हार्दिक पंड्या के भाई क्रुणाल पंड्या और उनकी वाइफ पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद रहीं. इसके साथ ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और कमेंटेटर जतिन सप्रू भी इस खास पल का गवाह बने. हार्दिक पंड्या फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिख सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »