गौतम गंभीर की DDCA में नियुक्ति पर हितों के टकराव का मामला

गौतम गंभीर को डीडीसीए की प्रबंध समिति में सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल करना हितों के टकराव का मुद्दा बन गया है.

Advertisement
गौतम गंभीर गौतम गंभीर

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 11 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की प्रबंध समिति में सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल करना हितों के टकराव का मुद्दा बन गया है.

पीटीआई के मुताबिक गंभीर ने शुक्रवार को ट्विटर से इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि उन्हें डीडीसीए की प्रबंध समिति में शामिल किया गया है और इसके लिए उन्होंने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का शुक्रिया भी किया था.

Advertisement

हालांकि गंभीर दिल्ली के लिए फर्स्ट क्लास के मैच खेलते है और अगर वह लेने से पहले इस नीति निर्धारण इकाई का हिस्सा बनते हैं तो यह मामला लोढा समिति की सिफारिशों के मुताबिक हितों के टकराव के तहत आएगा.

डीडीसीए की यह प्रबंध समिति जब कोच और टीम का चयन करेगी तो अगर गंभीर क्रिकेटर के तौर पर सक्रिय रहते हैं तो उन्हें सीधे फायदा हो सकता है.

दिलचस्प बात यह है कि उच्च न्यायालय द्वारा डीडीसीए के नियुक्त प्रशासक न्यायाधीश (सेवानिवृत्त्) विक्रमजीत सेन ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में किसी प्रबंध समिति के अस्तित्व के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

उन्होंने आज पीटीआई से कहा, ‘गंभीर की नियुक्ति को लेकर मुझे सरकार से कोई अधिसूचना नहीं मिली है. किसी प्रबंध समिति के अस्तित्व में होने का मुझे पता नहीं. मैं इस मामले में ज्यादा जानकारी के लिये खेल मंत्रालय को लिखूंगा.’

Advertisement

उन्होंने कहा,‘गंभीर सक्रिय क्रिकेटर है इसलिए मैं इस बात को लेकर पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हूं कि लोढा समिति की सिफारिशों उन्हें किसी तरह का प्रशासनिक पद लेने की अनुमति देगी या नहीं.’

यह भी पता चला है कि अदालत द्वारा नियुक्त के बाद डीडीसीए में इस तरह की कोई प्रबंध समिति नहीं है. किसी को नहीं पता कौन इस समिति के सदस्य हैं.

गंभीर के एक करीबी दोस्त ने कहा कि अगर हितों के टकराव का मुद्दा खड़ा होता है तो वह इस पद को नहीं लेंगे. उन्होंने कहा, ‘गंभीर का फिलहाल संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है, वह क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. अगर हितों में टकराव का मुद्दा होता है तो वह इस पद को नहीं लेंगे.’

गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी-20 मैच खेले हैं. साल की शुरुआत में गंभीर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम में चुना गया था लेकिन वापसी के बाद एक फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिय गया.

बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए गंभीर ने रणजी सीजन 2017-18 के शुरु होने से पहले दिल्ली की कप्तानी छोड़ दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »