फीफा U-17 वर्ल्ड कप भारत में 4.7 करोड़ लोगों ने देखा

भारत में हुए फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप को देश भर में 4.7 करोड़ लोगों ने देखा.

Advertisement
फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 13 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

भारत की मेजबानी में हुए फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप को देश भर में 4.7 करोड़ लोगों ने देखा. यह आंकड़ा BARC ने जारी किया है. भारत में पहली बार आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड कप का प्रसारण भारत में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क (एसपीएन) पर किया गया था.

यह भारत में फुटबाल के कई बड़े टूर्नामेंट्स- फीफा कंफेडेरेशन कप-2017, इंग्लिश प्रीमियर लीग-2017, स्पेनिश लीग 2016-17 को देखने वाले दर्शकों की तादाद से कहीं ज्यादा है.

Advertisement

एजेंसी के मुताबिक 22 दिन तक चले इस टूर्नामेंट में दर्शकों की कुल तादाद का 40 फीसदी हिस्सा हिंदी और बंगाली भाषा में प्रसारण देखने वाले दर्शकों का था.

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में 28 अक्टूबर को और ब्राजील के बीच खेले गए अंडर-17 वर्ल्ड कप के फाइनल को देखने 67 हजार लोग पहुंचे थे.

वर्ल्ड कप को देखने वालों की सबसे ज्यादा तादाद , केरल और पूर्वोत्तर राज्यों से थी. वहीं मेट्रो शहरों में भी वर्ल्ड कप ने लोगों को अपनी तरफ खींचा. वहीं रेटिंग के अनुसार 45 फीसदी महिलाओं ने भी वर्ल्ड कप में अपनी दिलचस्पी जताई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »