VIDEO: 42 की उम्र में ड्वेन ब्रावो ने पकड़ा करिश्माई कैच! क्रिस गेल ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

साउथ अफ्रीका चैम्पियन ने वेस्टइंडीज चैम्पियन के खिलाफ रविवार को बड़ी जीत दर्ज की. लेकिन हार के बावजूद वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीत लिया. खासतौर पर क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे.

Advertisement
ब्रावो और गेल ने फिर किया कमाल. (PHOTO: Reuters) ब्रावो और गेल ने फिर किया कमाल. (PHOTO: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीग्ज में वेस्टइंडीज चैम्पियन और साउथ अफ्रीका चैम्पियन के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया. दोनों ही देशों के पूर्व क्रिकेटरों ने इस मैच में अपने प्रदर्शन से फैन्स का ध्यान खींच लिया. 
 
पुराने दिग्गजों के बीच खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका चैम्पियन ने वेस्टइंडीज चैम्पियन को 97 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. हालांकि मैच के दौरान 42 साल के ड्वेन ब्रावो ने फाफ डु प्लेसिस का एक हाथ से हवा में उड़ते हुए हैरतअंगेज कैच पकड़ा.

Advertisement

मामला साउथ अफ्रीका चैम्पियन की पारी के दौरान का है. साउथ अफ्रीका की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस मैदान पर टिकने की कोशिश कर रहे थे. तभी ब्रावो की तरफ एक शॉट हवा में तेजी से गया. 42 साल के ब्रावो ने बिना एक पल गंवाए अपनी दाईं तरफ पूरी ताकत से छलांग लगाई और कैच पकड़ लिया.

गेल ने जड़ा अर्धशतक

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज चैम्पियन की तरफ से कप्तान क्रिस गेल ने अपने पुराने अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महफिल लूट ली. गेल ने महज 31 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 193.55 के स्ट्राइक रेट से 60 रनों की धमाकेदार पारी खेली.   

हालांकि, गेल के अलावा वेस्टइंडीज का कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. कार्लोस ब्रैथवेट ने जरूर 13 गेंदों पर 29 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन पूरी टीम 18.2 ओवरों में महज 145 रनों पर ढेर हो गई.   

Advertisement

साउथ अफ्रीका की बड़ी जीत

साउथ अफ्रीका चैम्पियन की ओर से गेंदबाजी में इमरान ताहिर (3/24) और एरॉन फांगिसो (3/49) ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि रोबी फ्राइलिंक को 2 और मार्चेंट डी लांगे को 1 सफलता मिली. शानदार गेंदबाजी और बड़े स्कोर के दम पर साउथ अफ्रीका चैम्पियन ने यह मैच 97 रनों के अंतर से अपने नाम कर लिया.   
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »