4 गेंद, 4 विकेट... शनाका ने MLC में रचा इतिहास, आखिरी ओवर में मचाया तहलका

दसुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में इतिहास रचते हुए पहली डबल हैट्रिक ली है. आखिरी ओवर में लगातार 4 विकेट चटकाकर उन्होंने सिएटल ऑर्कस को टेक्सास सुपर किंग्स पर रोमांचक जीत दिलाई.

Advertisement
श्रीलंका के दसुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट में झटके 4 विकेट (Photo: X) श्रीलंका के दसुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट में झटके 4 विकेट (Photo: X)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दसुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में इतिहास रच दिया है. उन्होंने टूर्नामेंट की पहली डबल हैट्रिक (लगातार चार गेंदों पर चार विकेट) लेकर सिएटल ऑर्कस को टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ 9 रन से रोमांचक जीत दिलाई.

पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ऑर्कस की टीम 20 ओवर में सिर्फ 121/9 रन ही बना सकी. जवाब में टेक्सास सुपर किंग्स जीत की ओर बढ़ रही थी और आखिरी ओवर में उसे 15 रन की जरूरत थी.

Advertisement

लेकिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालने वाले शनाका ने मैच का पूरा रुख ही बदल दिया. आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर टेक्सास ने 5 रन बटोर लिए, जिससे मुकाबला उनके पक्ष में जाता दिख रहा था.

इसके बाद शनाका ने लगातार चार गेंदों पर डोनोवन फरेरा, कैल्विन सैवेज, एडम मिल्ने और अम्शी डी सिल्वा को आउट कर इतिहास रच दिया. उन्होंने अंतिम चार गेंदों पर चार विकेट लेकर MLC की पहली डबल हैट्रिक अपने नाम की.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: 98 सेकंड में दो गोल... जूड बेलिंगहैम ने रचा इतिहास, मेजबान मेक्सिको को हराकर इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में

शनाका ने गेंदबाजी में 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए. इससे पहले उन्होंने बल्ले से भी 16 रन की उपयोगी पारी भी खेली. उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया.

Advertisement

इस जीत के साथ सिएटल ऑर्कस ने कम स्कोर का बचाव करते हुए MLC 2026 की सबसे यादगार जीतों में से एक दर्ज कर ली, जबकि शनाका का यह स्पेल लीग के इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »