'क्रिकेटर भी आम इंसान होते हैं...', बेन स्टोक्स के समर्थन में उतरा ये दिग्गज

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को लंदन के एक नाइटक्लब में हुए विवाद और कर्फ्यू के उल्लंघन के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है. इस मामले पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बेन स्टोक्स का समर्थन किया है.

Advertisement
बेन स्टोक्स के समर्थन में उतरे डेल स्टेन (Photo: Getty/Screengrab) बेन स्टोक्स के समर्थन में उतरे डेल स्टेन (Photo: Getty/Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को नाइटक्लब विवाद के बाद दूसरे टेस्ट मैच के लिए ईसीबी (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) ने अपनी टीम से बाहर कर दिया गया. स्टोक्स की जगह इस मैच के लिए अनुभवी जो रूट को इंग्लिश टीम का कप्तान बनाया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन ने टीम पर लागू आधी रात के कर्फ्यू नियम का उल्लंघन किया था. ईसीबी इस समय नाइटक्लब विवाद की जांच कर रहा है.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह झगड़ा इंग्लिश प्रीमियरशिप क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी से जुड़ा था. बताया जा रहा है कि उस खिलाड़ी ने गस एटकिंसन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन बीच-बचाव कर रहे ईसीबी के सुरक्षा गार्ड को मुक्का लग गया. 

इस घटना में सुरक्षाकर्मी घायल हो गया और उसे टांके लगवाने पड़े. इस पूरे मामले पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बेन स्टोक्स का समर्थन किया है.

डेल स्टेन ने बेन स्टोक्स का समर्थन करते हुए कहा, 'क्रिकेटर भी आम इंसान होते हैं और उन्हें अपनी निजी जिंदगी जीने का पूरा अधिकार है, लेकिन बेन स्टोक्स जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को अतिरिक्त सतर्क रहना पड़ता है क्योंकि वे हमेशा लोगों और मीडिया की नजरों में रहते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों का बचाव करते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर होने वाली हर स्थिति को नियंत्रित करना उनके बस में नहीं होता, क्योंकि मशहूर खिलाड़ियों को अक्सर लोग जानबूझकर उकसाने या निशाना बनाने की कोशिश करते हैं.' 

Advertisement

बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की जगह जोफ्रा आर्चर और जॉर्डन कॉक्स को इंग्लिश स्क्वॉड में शामिल किया गया है. नाइटक्लब विवाद के बाद इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने दूसरे टेस्ट के लिए कड़ा फैसला लेते हुए स्टोक्स और एटकिंसन को बाहर रखा है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 जून से ओवल में खेला जाना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »