इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 18वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में हो रहे इस मुकाबले में संजू सैमसन ने केवल 52 गेंदों पर शतक जड़ा. ये इस सीजन का पहला आईपीएल शतक है और संजू के करियर का चौथा शतक है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. सीएसके ने संजू और म्हात्रे की शानदार पारी के दम पर 212 रन बनाए. अब दिल्ली की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
ऐसे चल रही है सीएसके की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सीएसके की पारी का आगाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने किया. इस मैच में संजू एक अलग ही लय में दिखे. उन्होंने पहली ही गेंद से आक्रमण किया. हालांकि, इसी बीच 62 के स्कोर पर ऋतुराज अपना विकेट गंवा बैठे. ऋतुराज के बल्ले से केवल 15 रन आए. लेकिन संजू ने मोर्चा संभाले रखा और तूफानी फिफ्टी जड़ी. आयुष म्हात्रे ने उनका बखूबी साथ दिया. 11वें ओवर ही सीएसके 100 का आंकड़ा पार कर गई.
इसके बाद संजू ने म्हात्रे के साथ शतकीय साझेदारी की. और संजू ने केवल 52 गेंदों में इस सीजन का पहला शतक जड़ दिया. वहीं, म्हात्रे ने भी फिफ्टी लगाई. लेकिन वो रिटायर्ड आउट हो गए. इसके बाद शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला. लेकिन संजू आखिरी गेंद तक टिके रहे और उन्होंने 56 गेंद में 115 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में संजू ने 15 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके दम पर सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए.
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
CSK ने अब तक तीन अलग-अलग मैदानों पर तीन मैच हारे हैं और उनकी शुरुआत काफी निराशाजनक रही है.
aajtak.in