केरल: BJP के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं क्रिकेटर श्रीसंथ

मैच फिक्सिंग के मामले में फंस चुके इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व फास्ट बॉलर एस. श्रीसंथ बहुत जल्द राजनीतिक करियर शुरू कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक, श्रीसंत बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं. बीजेपी उन्हें केरल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार भी बना सकती है.

Advertisement
पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंथ पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंथ

अंजलि कर्मकार

  • केरल,
  • 23 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

मैच फिक्सिंग के मामले में फंस चुके इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व फास्ट बॉलर एस. श्रीसंथ बहुत जल्द राजनीतिक करियर शुरू कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक, श्रीसंत बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं. बीजेपी उन्हें केरल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार भी बना सकती है.

श्रीसंथ ने मांगा बुधवार तक का वक्त
में 16 मई को चुनाव है. सूत्रों की मानें, तो बीजेपी के कुछ नेता श्रीसंथ से संपर्क में हैं. बताया जा रहा है कि इस बारे में फैसला लेने के लिए पूर्व क्रिकेटर ने बुधवार शाम तक का वक्त मांगा है. कोई फैसला लेने से पहले श्रीसंथ अपने परिवार से चर्चा करना चाहते हैं.

Advertisement

बीजेपी बना सकती है कैंडिडेट
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगर श्रीसंथ का प्रपोजल मान लेते हैं, तो पार्टी उन्हें आबकारी मंत्री के. बाबू के खिलाफ त्रिपुन्निथुरा विधानसभा सीट से कैंडिडेट बना सकती है. श्रीसंथ इस बारे में जल्द ही बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे.

राज्य बीजेपी को उम्मीदवारी की जानकारी नहीं
हालांकि, केरल के बीजेपी यूनिट ने श्रीसंथ को टिकट देने की खबर से इंकार किया है. केरल के बीजेपी यूनिट के मुताबिक, जिन दो सीटों को लेकर ये खबर आ रही है, उनपर पहले ही प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं.

श्रीसंथ पर लगा था स्पॉट फिक्सिंग का आरोप
श्रीसंथ पर 2013 में आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था. 2008 में वह एक मैच के दौरान क्रिकेटर हरभजन सिंह के चांटे को लेकर भी चर्चा में रहे थे. इसके अलावा उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी हिस्सा ले चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »