बेन स्टोक्स ने शादी की सालगिरह पर पोस्ट की रोमांटिक फोटो, हुई वायरल

इंग्लैंड को साढ़े 3 महीने पहले वनडे क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बनवाने में अहम भूमिका निभाने वाले और विवादों में रहने वाले क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने पत्नी के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में एक फोटो शेयर की है. जबकि कुछ दिन पहले उन पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था.

Advertisement
पत्नी क्लेयर रैटक्लिफ के साथ बेन स्टोकस (फाइल) पत्नी क्लेयर रैटक्लिफ के साथ बेन स्टोकस (फाइल)

aajtak.in

  • लंदन,
  • 15 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 12:16 AM IST

  • शादी की सालगिरह पर बेन स्टोक्स ने पोस्ट की रोमांटिक फोटो
  • कुछ दिन पहले पत्नी का गला दबाने पर विवाद में आए थे बेन

इंग्लैंड को साढ़े 3 महीने पहले वनडे क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बनवाने में अहम भूमिका निभाने वाले और विवादों में रहने वाले क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने पत्नी के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में एक फोटो शेयर की है. जबकि कुछ दिन पहले उन पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था.

Advertisement

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी क्लेयर रैटक्लिफ के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह पत्नी रैटक्लिफ को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर बधाई दी है. बेन स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर क्लेयर के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों (स्टोक्स और क्लेयर) एक दूसरे के गले लगे हुए हैं और और किस कर रहे हैं.

शादी की सालगिरह पर बेन स्टोक्स ने पोस्ट की यह तस्वीर (इंस्टाग्राम)

स्टोक्स और क्लेयर ने आज ही के दिन दो साल पहले 2017 में शादी की थी. न्यूजीलैंड मूल के क्रिकेटर ने तस्वीर पोस्ट करते हुए पोस्ट किया कि 'शादी की दूसरी सालगिरह मुबारक हो क्लेयर, जब आप आनंद में हो तो वक्त पंख लगाकर उड़ जाता है. ढेर सारा प्यार.'

एक सप्ताह पहले बेन स्टोक्स ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की भी बधाई दी थी. और अब शादी की सालगिरह पर उन्होंने एक और पोस्ट की है.

Advertisement

विवाद में आए

इससे पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पिछले दिनों उस समय विवादों से घिर गए, जब उन पर पत्नी क्लेयर से मारपीट करने का आरोप लगा. लेकिन यह मामला और अधिक तूल पकड़ता, उससे पहले खुद उनकी पत्नी ने सच्चाई बयां कर दी. क्लेयर ने साफ किया कि वो सभी रिपोर्ट फर्जी हैं, जिनमें कहा गया है कि बेन ने मेरा गला दबाने की कोशिश की. दरअसल, ये मामला एक पार्टी से जुड़ा है, जहां ये कहा गया था कि बेन स्टोक्स ने अपनी पत्नी का गला दबाने की कोशिश की थी.

यह मामला प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड के दौरान उस तस्वीर से जुड़ा हुआ था, जिसमें बेन स्टोक्स का हाथ उनकी पत्नी के गले पर है. ये फोटो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद स्टोक्स की पत्नी क्लेयर को सफाई देनी पड़ी.

बेन की पत्नी के साथ यह फोटो चर्चा में आई थी

ट्विटर पर क्लेयर ने सफाई दी, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ये लोग इतना सब कुछ कैसे बना सकते हैं. मैं और बेन हंसी मजाक में एक-दूसरे का मुंह दबा रहे थे. ऐसा कर हम अपना प्यार भी जता रहे थे, लेकिन लोगों ने इसे कहानियां बना दीं. इसके बाद ही हम मैक्डोनाल्ड्स में भी गए.'

फाइनल मैच के हीरो रहे बेन

Advertisement

14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को वर्ल्ड चैम्पियन बनवाने में बेन स्टोक्स का अहम योगदान रहा. बेन का जन्म न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुआ. उन्होंने अपनी शानदार पारी में 98 गेंदों में नाबाद 84 रनों (5 चौका और 2 छक्का) की गजब की पारी खेली. सुपर ओवर में भी इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करने के लिए बेन स्टोक्स को ही जोस बटलर के साथ भेजा.

बेन ने सुपर ओवर में भी इंग्लिश टीम को निराश नहीं किया और 1 चौके के साथ 3 गेंदों में 8 रन बनाकर न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 16 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे हासिल करने में न्यूजीलैंड एक रन से रह गई और खिताब उससे दूर हो गया. इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड चैंपियन बन गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »