Rishabh Pant की जगह IPL में मारी थी एंट्री, अब रेप के आरोप फंसा यह क्रिकेटर? HC ने दिए गिरफ्तारी के आदेश!

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कई दमदार पारियां खेलने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. कोलकाता हाईकोर्ट ने पुलिस को रेप मामले में अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. यह मामला अभिषेक के क्रिकेट करियर पर भी नकारात्मक असर छोड़ सकती है.

Advertisement
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप (Photo: Instagram: abishekporel_) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप (Photo: Instagram: abishekporel_)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल मुश्किलों में घिर गए हैं. कोलकाता हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में फंसे अभिषेक पोरेल को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. इसके साथ ही उनके सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस जैसे कि फोन, लैपटॉप को जब्त किया जाए. इस खबर के सामने आते ही फैन्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

Advertisement

महिला ने लगाया रेप का आरोप

दरअसल, एक महिला ने हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन में अभिषेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. शिकायत के मुताबिक साल 2023 में संपर्क में आने के बाद पोरेल ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उनके निजी पलों की वीडियो बना ली. महिला के इस आरोप के बाद अब हाईकोर्ट ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है.

अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी

महिला का आरोप है कि पोरेल और उनके साथी महिला को फोन कॉल्स और सोशल मीडिया के जरिए अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे. कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस की जब्ती बहुत जरूरी है, ताकि आपत्तिजनक डेटा आगे किसी के साथ शेयर न किया जा सके.

Advertisement

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM T20: 'हम भी किसी से कम नहीं'... सिकंदर रजा ने सीरीज से पहले ठोकी ताल

कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश 

कोर्ट ने पाया कि पुलिस अब तक पोरेल को पकड़ने में नाकाम रही है. अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के प्रयास जारी रखे जाएं. बता दें कि अभिषेक पोरेल पश्चिम बंगाल के चंदननगर के रहने वाले हैं और बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वह तेज गेंदबाज ईशान पोरेल के चचेरे भाई हैं. 

ये भी पढ़ें- 'कई बार टूटी, फ‍िर व‍िराट भाई की सलाह, वजन भी कम...', पीवी स‍िंधु के कमबैक की कहानी यहां छ‍िपी है 

पंत की जगह मारी थी टीम में एंट्री

अभिषेक सबसे पहले तब चर्चा में आए थे, जब कार दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किया गया था. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की बदौलत उन्होंने बेहद कम समय में एक होनहार युवा खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »