1560 विकेट, 14 फाइव-विकेट हॉल... ऐसी है भारत के 'स्पिन जादूगर' की कहानी

भारतीय क्रिकेट के महानतम बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों में शामिल रहे बिशन सिंह बेदी का आज (25 सितंबर) जन्मदिन है. अपनी शानदार फ्लाइट, टर्न और गेंद पर नियंत्रण के लिए मशहूर बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट में 266 विकेट लिए और 14 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. जानिए उनकी शानदार कहानी.

Advertisement
पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी के नाम है शानदार रिकॉर्ड (Photo: Getty) पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी के नाम है शानदार रिकॉर्ड (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

भारतीय क्रिकेट के सबसे खूबसूरत और कलात्मक स्पिन गेंदबाजों में शुमार बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को हुआ था. अपने रंग-बिरंगे पटकों के लिए मशहूर बेदी मैदान पर जितने अलग नजर आते थे, गेंदबाजी में भी उतने ही खास थे.

बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी में बेदी ने अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी गेंदबाजी में कंट्रोल, फ्लाइट, टर्न और गति में बदलाव का शानदार मिश्रण देखने को मिलता था. बल्लेबाज को चकमा देने के लिए वह गेंद को हवा में लटकाते और फिर पिच से उसे अलग-अलग दिशा में घुमाते थे.

Advertisement

1975  विश्व कप मैच में 8 मेडन ओवर डाले

बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के पहले वनडे मैच में मिली जीत के हीरो थे. 1975 विश्व कप में बेदी ने ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ अपने 12 ओवर के स्पेल में कुल 8 मेडन डाले थे और सिर्फ 6 रन देकर 1 विकेट लिया था.

यह भी पढ़ें: अनाया बांगड़ ने 'Puppy' से किया प्यार, द‍िखा क्यूट मोमेंट

भारत की कप्तानी भी संभाली

बेदी ने टीम इंडिया की कप्तानी भी की थी. उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कमान संभाली. 1976 के जमैका टेस्ट में वेस्टइंडीज की तेज और डराने वाली गेंदबाजी के बीच बेदी ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया. उन्होंने भारत की दोनों पारियों को समय से पहले घोषित कर दिया. यह फैसला उस दौर में चौकाने वाला था.

Advertisement

टेस्ट में लिए 266 विकेट 

बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट हासिल किए हैं. उनके नाम 14 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है. 1979 में 'द ओवल' में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेला और इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली.

यह भी पढ़ें: कभी चलाते थे UBER टैक्सी... अब एशियन गेम्स में जीता मेडल, सलमान खान की ऐसे बदली जिंदगी

बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट इतिहास के इकलौते ऐसे बॉलर हैं, जिन्होंने अपने पूरे फर्स्ट क्लास करियर में 1560 विकेट लिए हैं. वह टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे.

जीत के करीब आकर भी जानबूझकर मैच हारे थे बेदी

बेदी दुनिया के ऐसे पहले कप्तान थे, जिन्होंने टीम के जीत के करीब होने के बावजूद गलत अंपायरिंग का विरोध करके मैच गंवा दिया था. यह नवंबर 1978 की घटना है जब भारत को पाकिस्तान के खिलाफ साहिवाल में खेले जा रहे वनडे मैच में 14 गेंद पर 23 रनों की जरूरत थी और उसके 8 विकेट बचे हुए थे.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने तब लगातार चार बाउंसर किए और अंपायर ने उनमें से एक को भी वाइड करार नहीं दिया. इसके विरोध में बेदी ने अपने बल्लेबाजों को वापस बुला दिया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने रचा नया इतिहास

कैसा रहा बिशन सिंह बेदी का इंटरनेशनल करियर ?

टेस्ट मैच: 67
पारी: 118
विकेट: 266
इकोनॉमी: 2.14
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 7/98

वनडे मैच: 10
पारी: 10
विकेट: 7
इकोनॉमी: 3.45
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 2/44

यह भी पढ़ें: विराट बेफिक्र, रोहित पर तलवार? 2027 वर्ल्ड कप से पहले असली सवाल यही

बिशन सिंह बेदी सिर्फ आंकड़ों के लिहाज से ही महान गेंदबाज नहीं थे, बल्कि उनकी गेंदबाजी अपने आप में एक कला थी. 23 अक्टूबर 2023 को बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में देहांत हो गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »