कोहली से भ‍िड़े स्टोक्स, ICC ने लगाई फटकार

आईसीसी बयान के अनुसार यह घटना तब हुई जब स्टोक्स ने अपने आउट होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कुछ अनुचित टिप्पणी की जिसे दोनों मैदानी अंपायरों ने सुना.

Advertisement
बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स

IANS / अमित रायकवार

  • मोहाली,
  • 27 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स को आईसीसी आचार संहिता के उल्लघंन के लिए फटकार लगाई गई. उन्हें यहां भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के शुरूआती दिन अनुचित टिप्पणी करने का दोषी पाया गया. आईसीसी बयान के अनुसार यह घटना तब हुई जब स्टोक्स ने अपने आउट होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कुछ अनुचित टिप्पणी की जिसे दोनों मैदानी अंपायरों ने सुना.

Advertisement

स्टोक्स को फटकार
आईसीसी बयान के अनुसार, ‘इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ के शुरूआती दिन के खेल के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लघंन के लिए आधिकारिक रूप से फटकार लगायी गई.' आईसीसी ने कहा, ‘स्टोक्स को खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहायक अधिकारियों की आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.1.4 के उल्लघंन का दोषी पाया गया जो के इस्तेमाल और अभद्र हाव भाव से संबंधित है.' धारा 2.1.4 के उल्लघंन के लिए फटकार के अलावा स्टोक्स के अनुशासन संबंधित रिकार्ड में एक ‘डिमैरिट अंक’ जोड़ दिया गया है. अगर स्टोक्स के 24 महीने में चार या इससे अधिक ‘डिमैरिट अंक’ हो जाते हैं तो ये निलंबन अंक में तब्दील हो जायेंगे और उन्हें प्रतिबंधित किया जायेगा. दो निलंबन अंक एक प्रतिबंध के बराबर होते हैं जो एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी-20 हो सकता है.

Advertisement

स्टोक्स ने अपराध स्वीकारा
स्टोक्स ने अपराध स्वीकार किया और आईसीसी मैच रैफरी के एमिरेट्स एलीट पैनल के द्वारा प्रस्तावित इस जुर्माने को स्वीकार किया. इसलिए अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायर मराइस इरासमस और क्रिस गाफाने और तीसरे अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन पर ये आरोप लगाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »