टीम इंडिया के लिए ‘हिन्दी बोलने वाला कोच’ चाहता है BCCI

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 जून है.

Advertisement
बीसीसीआई बीसीसीआई

सुरभि गुप्ता / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2016,
  • अपडेटेड 3:28 AM IST

BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन जारी कर दिया, जिसमें नौ सूत्री मानदंड भी दिए गए हैं और इनमें हिन्दी बोलने वाले कोच को प्राथमिकता देने की बात कही गई है.

आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून
ने 22 मई को घोषणा की थी कि बोर्ड इस पद को भरने के लिए विज्ञापन जारी करेगा और बुधवार को BCCI ने आखिर में इसे जारी कर दिया. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 जून ही है जैसा कि ठाकुर ने 22 मई को बताया था.

Advertisement

हिंदी भाषा का जानकार हो कोच
आवेदन के लिए जो शर्तें दी गई हैं उनमें छठे नंबर पर लिखा गया है, ‘एक अंतरराष्ट्रीय टीम के कोच का संवाद कौशल में दक्ष होना अनिवार्य है. इसके अलावा अपनी बात प्रभावी तरीके से पहुंचाना और अंग्रेजी में निपुण होना जरूरी है. हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं की जानकारी भी जरूरी है.’

ICC की किसी टीम को दी हो कोचिंग
BCCI चाहता है कि कोच पद के दावेदार ने ‘आईसीसी की किसी भी अन्य सदस्य देश की टीम, प्रथम श्रेणी या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलतापूर्वक कोचिंग दी हो.’ सर्कुलर में कहा गया है, ‘यह भी प्राथमिकता है कि उम्मीदवार को किसी भी पूर्णकालिक सदस्य द्वारा आयोजित प्रमाण पत्र या मूल्यांकन कार्यक्रम के जरिए क्वालीफाईड होना चाहिए और उसके पास वैध प्रमाणपत्र होना चाहिए.’

आवेदन करेंगे रवि शास्त्री
यह पता चला है कि विश्व टी20 तक टीम निदेशक रहे अपने सहयोगी स्टाफ, जिसमें संजय बांगड़ और भरत अरुण शामिल हैं, के साथ आवेदन करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »