इंग्लैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़े फेरबदल... कई नए चेहरों को मौका, देखें फुल स्क्वॉड्स

चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मंच होगी. उन्होंने महली बियर्डमैन और लाचलान शॉ जैसे युवा खिलाड़ियों की भी सराहना की.

Advertisement
मिचेल मार्श वनडे और टी20 सीरीज में कप्तानी करेंगे. (Photo: Cricket Australia) मिचेल मार्श वनडे और टी20 सीरीज में कप्तानी करेंगे. (Photo: Cricket Australia)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मेलबर्न,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम्स का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने कई बड़े खिलाड़ियों को आराम देते हुए युवा चेहरों को मौका दिया है. दोनों टीम्स के बीच 13 नवंबर से तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे.

तेज गेंदबाजों पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को व्हाइट बॉल सीरीज से बाहर रखा गया है. तीनों गेंदबाजों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आगामी मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए आराम दिया गया है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को आगामी महीनों में न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी है.

Advertisement

फास्ट बॉलर नाथन एलिस भी वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. वह साइड स्ट्रेन की चोट से उबर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय वनडे टीम में पूर्व अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार महली बियर्डमैन और ओलिवर पीक को शामिल किया गया है. युवा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स, लियाम स्कॉट भी टीम का हिस्सा हैं.

इस भारतवंशी खिलाड़ी को भी मौका
टी20 टीम में भारतीय मूल के निखिल चौधरी, जोएल डेविस, लाचलान शॉ और सैम हार्पर जैसे युवा चेहरों को मौका मिला है. वहीं जेक फ्रेजर-मैकगर्क और मिचेल ओवेन की भी टी20 टीम में वापसी हुई है.

ट्रेविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस और कूपर कोनोली वनडे मैचों के बाद टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ छोटे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के कई युवा खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा साबित करने का शानदार मौका होगा.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओलिवर पीक, मैट रेनशॉ, लियाम स्कॉट और एडम जाम्पा.

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल ओवेन, लाचलान शॉ और एडम जाम्पा.

ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड शेड्यूल
पहला वनडे: 13 नवंबर, पर्थ 
दूसरा वनडे: 15 नवंबर, एडिलेड 
तीसरा वनडे: 18 नवंबर, होबार्ट
पहला टी20: 21 नवंबर, मेलबर्न
दूसरा टी20: 24 नवंबर, गोल्ड कोस्ट 
तीसरा टी20: 27 नवंबर, ब्रिस्बेन
चौथा टी20: 29 नवंबर, सिडनी
पांचवां टी20: 2 दिसंबर, कैनबरा

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »