बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ CPL-2018 में बारबाडोस के लिए खेलेंगे

स्मिथ को बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन के स्थान पर शामिल किया गया है.

Advertisement
स्टीव स्मिथ स्टीव स्मिथ

विश्व मोहन मिश्र

  • ब्रिजटाउन,
  • 25 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ सीपीएल-2018 (कैरेबियन प्रीमियर लीग) में बारबाडोस ट्रिडेंट्स के लिए खेलेंगे. यह टूर्नामेंट आठ अगस्त से 16 सितंबर तक खेला जाएगा. स्मिथ को इस टीम में बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन के स्थान पर शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 30 टी-20 मैच खेल चुके विश्व के शीर्ष स्तरीय टेस्ट बल्लेबाज हैं. बारबाडोस का सामना 11 अगस्त को गयाना एमेजॉन वॉरियर्स से होगा.

Advertisement

स्मिथ के साथ करार के बारे में बारबाडोस के कोच रॉबिन सिंह ने कहा, 'टूर्नामेंट के लिए शाकिब के बाहर होन से हमें बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन स्मिथ एक अच्छे खिलाड़ी हैं. वह हमारी बल्लेबाजी को मजबूत कर सकते हैं. उन्होंने हमेशा उच्च स्तरीय क्रिकेट खेला है. हमें पूरा भरोसा है कि स्मिथ इस टीम के साथ सफल होंगे.'

स्मिथ ने जुलाई में ग्लोबल कनाडा टी -20 लीग में टोरंटो नेशनल्स के लिए छह मैच खेले. उन्होंने 33.40 की औसत से 167 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 119.28 रहा था.

इस साल मार्च में गेंद से छेड़छाड़ मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने स्मिथ और को 12 महीने के लिए, जबकि कैमरन बेनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए निलंबित किया था. यह निलंबन अंतरराष्ट्रीय मैचों और ऑस्ट्रेलिया के मुख्य घरेलू टूर्नामेंट पर लागू है. वॉर्नर भी सेंट लूसिया स्टार्स की तरफ से सीपीएल में खेलेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »