AUS vs BAN: बांग्लादेश की अब खैर नहीं! ऑस्ट्रेलिया ने किया खतरनाक टीम का ऐलान, दिग्गजों की वापसी

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है. बांग्लादेश को हराकर ऑस्ट्रेलिया की कोशिश वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी दावेदारी और मजबूत करने की होगी.

Advertisement
ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुए बड़े बदलाव  (Photo: AP) ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुए बड़े बदलाव (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने घर पर टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. दो मैचों की होने वाली इस सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. कप्तान पैट कमिंस के साथ-साथ जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लायन लंबे समय बाद अब एक साथ नजर आने वाले हैं. चोटिल होने के कारण कप्तान पैट कमिंस टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है. 

Advertisement

हेजलवुड की वापसी से मजबूत हुई टीम

पैट कमिंस एशेज 2025-26 के दौरान सिर्फ एक टेस्ट मैच ही खेल सके थे. वहीं जोश हेडलवुड पूरे एशेज सीरीज से बाहर रहे थे. एशेज ही नहीं चोट के कारण हेज़लवुड टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा भी नहीं बन सके थे. हालांकि, आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए उन्होंने वापसी करते हुए दमदार प्रदर्शन किया. लगातार दूसरी बार आरसीबी की टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही और इस जीत में जोश हेजलवुड का योगदान काफी अहम रहा.

इन खिलाड़ियों की हुई टीम से छुट्टी!

उस्मान ख्वाजा के संन्यास के बाद अब ट्रैविस हेड को प्रमोट कर ओपनर बनाया गया है, ट्रैविस हेड के साथ इस सीरीज में जैक वेदरअल्ड पारी का आगाज करेंगे. दिग्गजों की वापसी होने से कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया. एशेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले माइकल नेसर और ब्रेंडन डॉगेट टीम में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे.

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले इस टेस्ट सीरीज से स्पिनर टॉड मर्फी भी बाहर हैं. हालांकि, ये तीनों खिलाड़ी टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर बैकअप के रूप में उपलब्ध रह सकें. इन तीनों ही खिलाड़ी ने पिछले कुछ समय से अपने प्रदर्शन से फैन्स का ध्यान खींचने का काम किया है. 

ये भी पढ़ें-  12 साल, अनगिनत इंतजार... क्या 'ऑलराउंडर' के मोह में कुलदीप यादव को भूल गई है टीम इंडिया? 

कब और कहां होंगे मुकाबले

बांग्लादेश की टीम 23 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया आ रही है. दोनों ही टीम के बीच पहला टेस्ट 13 से 17 अगस्त को  मरारा क्रिकेट ग्राउंड डार्विन में खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 अगस्त को मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में होना है. इन दोनों ही टेस्ट को बड़े अंतर से जीतकर ऑस्ट्रलिया अपनी धाक जमाना चाहेगी.

ये भी पढ़ें- आयरलैंड से इंग्लैंड तक हार ही हार... फिर भी BCCI कह रहा 'ऑल इज वेल', टीम मैनजमेंट से कब होंगे सवाल?

ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 5 जीते हैं. बांग्लादेश को एकमात्र जीत साल 2017 में मीरपुर टेस्ट में मिली थी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 8 मैचों में 7 जीत के साथ पहले स्थान पर मजबूत स्थिति में है. वहीं, बांग्लादेश 4 मैचों में 2 जीत के साथ चौथे नंबर पर है.

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ घोषित ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जैक वेदरअल्ड, बो वेबस्टर.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »