Advertisement

क्रिकेट

WTC Final: भारत के लिए खतरे की घंटी हैं ये 5 कंगारू ख‍िलाड़ी, जानें कैसे पलट देते हैं मैच

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2023,
  • अपडेटेड 5:10 AM IST
  • 1/8

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाना है. भारतीय टीम की कोशिश इस फाइनल मैच को जीतकर पहली बार WTC ट्रॉफी पर कब्जा करने की होगी. वैसे ऑस्ट्रेलिया को इंग्लिश परिस्थितियों में मात देना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रहने वाला है.

  • 2/8

टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, जो अपने दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते हैं. यदि वर्ल्ड नंबर-1 टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करनी है, तो खासतौर पर इन पांच प्लेयर्स का तोड़ निकालना ही होगा...

  • 3/8

1. स्टीव स्मिथ: भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा उप-कप्तान स्टीव स्मिथ साबित हो सकते हैं. स्मिथ का ओवल के मैदान पर शानदार रिकॉर्ड रहा है. स्मिथ ने यहां पर तीन टेस्ट मैचों में 97.75 के एवरेज से 391 रन बनाए है, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल रहे. स्मिथ ने भारत के खिलाफ अभी तक 18 टेस्ट मैचों में 1887 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 65.06 का रहा है.

Advertisement
  • 4/8

2. उस्मान ख्वाजा: पाकिस्तानी मूल के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने पिछले भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में कमाल की बैटिंग की थी. ख्वाजा ने चार टेस्ट मैचों में 47.57 की औसत से 333 रन बनाए थे. वह उस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे थे. उस्मान ख्वाजा का विकेट टीम इंडिया के लिए काफी अहमियत रखेगा.

  • 5/8

3. मिचेल स्टार्क: फास्ट बॉलर मिचेल स्टार्क से भारतीय बल्लेबाजों को बचकर रहना होगा. वह ओवल की पिच पर तूफानी बॉलिंग से कहर बरपा सकते हैं. बाएं हाथ के फास्ट बॉलर मिचेल स्टार्क ने अभी तक भारत के खिलाफ 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 38.68 के एवरेज से 44 विकेट दर्ज हैं.

  • 6/8

4. पैट कमिंस: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2023 में भाग नहीं लिया था, ऐसे में वह काफी तरोताजा होंगे. कमिंस का भारत के खिलाफ काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है. कमिंस ने भारत के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेलकर 46 विकेट चटकाए हैं. निचले क्रम में कमिंस की बैटिंग भी ऑस्ट्रेलिया के लिए कारगर साबित हो सकती है.

Advertisement
  • 7/8

5. नाथन लायन: ओवल की पिच यदि स्पिनर्स के लिए थोड़ी भी मददगार रही, तो नाथन लायन भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं. दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर लायन ने अब तक भारत के खिलाफ 26 टेस्ट खेलकर 116 विकेट लिए हैं. लायन के खिलाफ थोड़ी सी भी गलती भारतीय बल्लेबाजों को भारी पड़ सकती है.

क्लिक करें- WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रहाणे को मिला IPL में ताबड़तोड़ बैटिंग का इनाम

  • 8/8

ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर. 

सभी फोटो क्रेडिट: (Getty Images)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement