Advertisement

आईपीएल 2026

RR का डबल अटैक! टॉप पर टीम, यशस्वी-बिश्नोई के सिर ऑरेंज-पर्पल कैप

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST
  • 1/7

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही RR के खिलाड़ियों का दबदबा ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में भी साफ नजर आ रहा है. अब तक इस सीजन में 13 मैच हो चुके हैं, जबकि प्लेऑफ से पहले कुल 70 खेले जाने हैं. (Photo, PTI)

  • 2/7

RR के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 170 रन बना लिए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. जायसवाल ने अब तक तीन पारियों में सिर्फ एक बार विकेट गंवाया है, जिससे उनका एवरेज 170 का है. (Photo, PTI)

  • 3/7

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के समीर रिजवी 160 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने इस सीजन में अब तक दो प्रभावी पारियां खेली हैं, जिसमें मुंबई के खिलाफ 90 रनों की पारी भी शामिल है, जो फिलहाल टूर्नामेंट का उच्च स्कोर है. (Photo, PTI)

Advertisement
  • 4/7

रनों की सूची में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेनरिक क्लासेन (145 रन), RR के वैभव सूर्यवंशी (122 रन) और मुंबई के रोहित शर्मा (118 रन) भी टॉप पांच में शामिल हैं. (Photo, PTI)
 

  • 5/7

वहीं गेंदबाजी में भी राजस्थान का ही बोलबाला है. टीम के स्पिनर रवि बिश्नोई ने तीन मैचों में 7 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं. उन्होंने मुंबई के खिलाफ दो ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि इससे पहले गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 4 विकेट झटके थे. (Photo, PTI)

  • 6/7

पर्पल कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर 4  गेंदबाज संयुक्त रूप से 5-5 विकेट के साथ मौजूद है.। इनमें RR के नांद्रे बर्गर, पंजाब किंग्स (PBKS) के विजयकुमार वैशाक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के जैकब डफी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अंशुल कंबोज शामिल हैं. (Photo, PTI)

Advertisement
  • 7/7

लगातार तीन जीत के साथ RR ने न सिर्फ अंक तालिका में बढ़त बनाई है, बल्कि ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों में आगे रहते हुए यह संकेत भी दे दिया है कि इस सीजन टीम खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभर रही है. (Photo, PTI)
 

Advertisement
Advertisement