Advertisement

आईपीएल 2026

पुरानी चमक, नई आग… MI का मिशन 6th टाइटल, 2026 में बड़ा धमाका तय!

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST
  • 1/8

मुंबई इंडियंस (MI) ने पिछला सीजन तीसरे स्थान पर खत्म किया. लीग स्टेज में 14 में से 8 मैच जीतकर मुंबई ने आखिरी वक्त में प्लेऑफ में जगह बनाई. एलिमिनेटर में गुजरात टाइटन्स (GT) को बाहर किया, लेकिन क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स से हारकर उनका सफर थम गया. (Photo, PTI)

  • 2/8

मुंबई इंडियंस लंबे समय से अपने छठे खिताब की तलाश में बेताब है. सुनने में ये अजीब लग सकता है, क्योंकि ये टीम IPL की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है, लेकिन 2020 के खिताब के बाद से अब तक फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है. (Photo, PTI)

  • 3/8

उस ऐतिहासिक जीत के बाद हुए मेगा ऑक्शन ने टीम के उस सुनहरे कॉम्बिनेशन को तोड़ दिया था, जिसे IPL का सबसे आधुनिक और संतुलित स्क्वॉड माना जाता था. हालांकि, अगर गौर से देखें तो मौजूदा टीम में उसी दौर की झलक नजर आती है और यही वजह है कि कई सालों बाद MI एक स्थिर स्क्वॉड के साथ सीजन में उतर रही है. (Photo, PTI)

Advertisement
  • 4/8

क्विंटन डिकॉक की वापसी इस कहानी का बड़ा हिस्सा है. 2021 के बाद पहली बार वह फिर से रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे.वहीं ट्रेंट बोल्ट पिछले सीजन से ही टीम में लौट चुके हैं और जसप्रीत बुमराह के साथ उनकी जोड़ी एक बार फिर विपक्ष के लिए खौफ बनेगी. (Photo, PTI)

  • 5/8

हालांकि कुछ चेहरे पुराने दौर की याद दिलाते हैं, लेकिन टीम का DNA अब बदल चुका है. हार्दिक पंड्या जब 2023 में रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने थे, तो उन्हें फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ा था. लेकिन पिछले सीजन में टीम को प्लेऑफ तक ले जाकर उन्होंने आलोचकों को जवाब दे दिया. (Photo, PTI)

  • 6/8

पहले जहां क्रुणाल पंड्या, हार्दिक और किरोन पोलार्ड MI की बल्लेबाजी की रीढ़ थे, अब उस जगह नई पीढ़ी ने ले ली है. तिलक वर्मा, जो अब वर्ल्ड कप विजेता हैं और दमदार हिटर नमन धीर, हार्दिक के साथ मिलकर टीम को नए दौर में ले जा रहे हैं. वहीं ऑक्शन से पहले ट्रेड किए गए शेरफेन रदरफोर्ड भी इस बदलाव की अहम कड़ी हैं. (Photo, PTI)

Advertisement
  • 7/8

इस बार मुंबई इंडियंस पूरे फिट स्क्वॉड के साथ सीजन में उतर रही है, जो उनके लिए बड़ी राहत है. जसप्रीत बुमराह का शुरुआत से उपलब्ध होना टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. हालांकि, एक चिंता भी है. हार्दिक, तिलक और बुमराह तीनों ने T20 वर्ल्ड कप से पहले लंबे समय तक लगातार क्रिकेट खेला है. बुमराह ने सिर्फ एक मैच मिस किया, जबकि हार्दिक और तिलक हर मुकाबले में खेले. ऐसे में MI यही चाहेगी कि पूरे टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी फिट और फ्रेश बने रहें. (Photo, PTI)

  • 8/8

MI संभावित बेस्ट XII

रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड / मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर / दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार / मयंक मार्कंडे, ए.एम. गजनफर, ट्रेंट बोल्ट

Advertisement
Advertisement