Advertisement

आईपीएल 2026

कोई बना सांसद तो कोई पाकिस्तानी सेलेक्टर, कहां गए पहला IPL जीतने वाले राजस्थान रॉयल्स के ख‍िलाड़ी?

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST
  • 1/16

साल 2008… जब इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई और पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने हर किसी को चौंकाते हुए खिताब जीत लिया. उस टीम में बड़े-बड़े नाम नहीं थे, लेकिन कप्तान शेन वॉर्न की रणनीति ने कमाल कर दिया. राजस्थान रॉयल्स की टीम की हाल में बिक्री हुई तो यह टीम एक बार फ‍िर चर्चा में है. (Photo: ITG)

  • 2/16

तब राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आख‍िरी गेंद पर हराकर रोमांचक तरीके से जीता था. आईपीएल के उस सीजन में राजस्थान की कमान तब शेन वॉर्न ने संभाली थी, उन्होंने तब टीम के कोच पद की दोहरी जिम्मेदारी भी संभाली थी. (Photo: Getty)

  • 3/16

राजस्थान की आईपीएल फाइनल की प्लेइंग 11 में नीरज पटेल, स्वप्निल असनोदकर, कामरान अकमल (विकेटकीपर), शेन वॉटसन, यूसुफ पठान, मोहम्मद कैफ, रवींद्र जडेजा, शेन वॉर्न (कप्तान), सोहेल तनवीर, सिद्धार्थ त्रिवेदी  और मुनाफ पटेल शामिल थे.  (Photo: X/@IPL

Advertisement
  • 4/16

नीरज पटेल राजस्थान रॉयल्स के ओपनर थे, आईपीएल फाइनल में उन्होंने 2 रन बनाए थे. वहीं आईपीएल के ही एक अन्य  मैच में उन्होंने  29 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेलकर आख‍िरी बॉल पर जिताया था. नीरज घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते थे. उन्होंने आख‍िरी फर्स्ट क्लास मैच 2015 में खेला था. कुल 100 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्हों 5887 रन बनाए थे. 69 ल‍िस्ट ए मुकाबलों में उन्होंने 2221रन बनाए थे. वहीं 37 टी20 मैचों में नीरज ने 957 रन बनाए थे. इसके अलावा वो  2000 की कैफ की कप्तानी में व‍िजेता बनीं अंडर 19 टीम इंड‍िया में भी शामिल थे. (Photo: PTI)
 

  • 5/16

आईपीएल 2008 में राजस्थान के दूसरे ओपनर स्वपन‍िल असनोदकर थे, उन्होंने फाइनल में 28 रन बनाए थे. वहीं उस आईपीएल सीजन में उन्होंने कुल 9 मैचौं में 311 रन बनाए थे उसके बाद 2009 से लेकर 2011 तक आईपीएल खेले, लेकिन फ‍िर अचानक गुमनाम हो गए. वो आजकर क्रिकेट कोच‍िंग दे रहे हैं. (Photo: X/@IPL)

  • 6/16

घरेलू क्रिकेट में गोवा के ल‍िए खेलने वाले असनोदकर ने आख‍िरी ल‍िस्ट ए और टी20 मुकाबला 2018 और फर्स्ट क्लास मैच 2017 में खेला था. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 88 मैचों में 5883 रन हैं. वहीं 85 ल‍िस्ट ए मैचों में उनके नाम 2858 और 73टी20 मैचों में 1699 रन रहे.  स्वपन‍िल ने गोवा की अंडर 23 टीम को भी कोच‍िंग दी थी, वहीं उनका नाम 2010-11 में मैच फ‍िक्स‍िंग के नाम भी आया था. यह मामला रणजी मैच से जुड़ा हुआ था.  (Photo: X/@BCCI)

Advertisement
  • 7/16

पाकिस्तान के कामरान अकमल भी फाइनल में राजस्थान का हिस्सा थे, उन्होंने आईपीएल 2008 के 6 मैचों में 128 रन बनाए थे. वहीं 5 कैच और 4 स्टम्प  भी किए थे. वो वर्तमान में पाकिस्तान में कई टीवी शो में बतौर एक्सपर्ट के तौर पर द‍िख जाते हैं. (Photo: X/@BCCI)

  • 8/16

ऑस्ट्रेल‍ियाई दिग्गज ख‍िलाड़ी शेन वॉटसन भी 2008 की आईपीएल टीम का हिस्सा थे. वहीं उस सीजन मे 472 रन और 17 विकेट ल‍िए थे. वॉटसन ने व‍िभ‍िन्न आईपीएल के 145 मैचों में 3874 रन बनाए और 92 विकेट लिए थे. वॉटसन वर्तमान में आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के अस‍िस्टेंट कोच की भूम‍िका न‍िभाते हुए द‍िखेंगे. (Photo: PTI)

  • 9/16

तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान ने 2008 आईपीएल फाइनल में 39 गेंदों पर 3 व‍िकेट और 56 रनों की पारी खेलकर मैच ही पलट दिया था. यूसफ क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान्स भी अपने भाई इरफान पठान के साथ चलाते हैं. राजनीत‍ि से इतर वो अक्सर व‍िभ‍िन्न क्रिकेट लीग खेलते हुए दिख जाते हैं. (Photo: X/@IPL)

Advertisement
  • 10/16

2008 आईपीएल फाइनल वाली टीम में मोहम्मद कैफ भी शामिल थे. कैफ ने फाइनल में 12 रन बनाए थे. वहीं उस सीजन में 16 मैचों में 176 रन बनाए थे. टीम इंड‍िया के चुस्त फील्डर  रहे कैफ अब कमेंट्री और क्रिकेट लीग खेलते हुए दिख जाते हैं. (Photo: AFP)

  • 11/16

रवींद्र जडेजा जो अब राजस्थान रॉयल्स में पहुंच चुके हैं. वो भी 2008 में राजस्थान की फाइनल खेलने वाली प्लेइंग 11 टीम का हिस्सा थे. हालांकि वो फाइनल में जीरो पर ही आउट हो गए थे. जडेजा को उस फाइनल मुकाबले में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था. (Photo: X/@IPL)

  • 12/16

वहीं शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स टीम की टीम के कप्तान और कोच दोनों थे.  वॉर्न का न‍िधन साल 2022 में थाईलैंड में छुट्ट‍ियां मनाने के दौरान हो गया था.  (Photo: X/@IPL)

  • 13/16

2008 की राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में पाकिस्तानी गेंदबाज सोहेल तनवीर भी शामिल थे. सोहेल ने उस आईपीएल में 11 मैचों में 22 विकेट विकेट ल‍िए थे. सोहेल तनवीर ने ही व‍िन‍िंग रन स्कोर किया था. तनवीर पाकिस्तान जून‍ियर सेलेक्शन कमेटी का प्रमुख भी रहे हैं. (Photo: X/@BCCI)

  • 14/16


वहीं स‍िद्धार्थ त्र‍िवेदी भी राजस्थान की ओर से टाइटल जीतने वाली साइड में शामिल थे, उस सीजन के 15 मुकाबले में उन्होंने 13 विकेट ल‍िए थे. शेन वॉर्न भी उनकी खूब तारीफ करते थे. 2013 में जब आईपीएल में स्पॉट फ‍िक्स‍िंग की बात आई तो त्र‍िवेदी ने कहा कि उनको भी कई लोगों ने एप्रोच किया था. BCCI ने उनको जांच के बाद एंटी करप्शन कोड के तहत दोषी पाया. इस पर उन पर एक साल का बैन लगा दिया गया था. वो अब क्रिकेट लीग खेलते हुए दिख जाते है.  (Photo: X/@BCCI)

  • 15/16

इसके अलावा 2008 की राजस्थान रॉयल्स टीम में मुनाफ पटेल भी शाम‍िल थे, मुनाफ ने उस आईपीएल सीजन के 15 मैचों में 14 व‍िकेट हास‍िल किए थे. वहीं फाइनल में वो व‍िकेटहीन रहे थे. टीम इंड‍िया के स्टार गेंदबाज रहे मुनाफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. मुनाफ पटेल IPL 2026 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मौजूदा बॉलिंग कोच हैं. उन्हें नवंबर 2024 में इस रोल के लिए अपॉइंट किया गया था. (Photo: X/@IPL)

  • 16/16

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement