हल्द्वानी से एक बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन घटना सामने आई है. यहां रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. दिल्ली से नैनीताल आ रही रोडवेज बस में पिथौरागढ़ निवासी पंकज पांडे नाम का युवक सवार हुआ था. बताया जा रहा है कि दिल्ली से हल्द्वानी के बीच रास्ते में ही पंकज को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया. युवक को नशे की हालत में कर दिया गया.