MP के उज्जैन के एक गांव में महिला के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. आरोप है कि संपत्ति विवाद के दौरान महिला के साथ अभद्रता की गई. मामले की जांच और कार्रवाई जारी है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.